भारतीय गेंदबाज पर निकाली रवि शास्त्री ने भड़ास

भारतीय तेज गेंदबाजों का चोटिल होना अब कोई नई बात नहीं रह गई है। जसप्रीत बुमराह से लेकर हर्षल पटेल समेत टीम इंडिया के मुख्य फास्ट बॉलर पिछले कुछ समय से इंजरी से बेहद परेशान रहे हैं। तेज गेंदबाजों को लगातार हो रही इंजरी का खामियाजा टीम इंडिया को भुगतना पड़ा है। इसके साथ ही आईपीएल में भी कई टीमों का गेम बॉलर्स की चोटों के चलते पूरी तरह से बिगड़ा है।

इंजरी से जूझ रहे हैं कई भारतीय तेज गेंदबाज

आईपीएल 2023 में भी जसप्रीत बुमराह इंजरी के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर चल रहे हैं, तो हाल ही में दीपक चाहर एकबार फिर खुद को चोटिल कर बैठे हैं। तेज गेंदबाजों को हो रही लगातार इंजरी पर भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री भड़क पड़े हैं। शास्त्री का कहना है कि कुछ खिलाड़ियों के लिए एनसीए उनका परमानेंट घर बन चुका है।

फ़ास्ट बॉलर्स पर फूटा शास्त्री का गुस्सा

रवि शास्त्री ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ बातचीत करते हुए कहा, “पिछले तीन से चार सालों में कुछ खिलाड़ी एनसीए के परमानेंट सदस्य बन चुके हैं। बहुत ही जल्द उनको वहां पर किसी भी समय जाने की परमिशन भी मिल जाएगी। यह बिल्कुल भी अच्छी चीज नहीं है।”

पूर्व भारतीय हेड कोच ने आगे कहा, “कमॉन, आप इतने मैच नहीं खेल रहे हैं कि बार-बार चोटिल हो जाएं। मतलब आप लगातार चार मैच भी नहीं खेल पा रहे हो। आप एनसीए में क्या कर रहे हो? आप वहां (एनसीए) जाते हैं और फिर तीन मैच खेलने के बाद आपको फिर से यहीं आना पड़ता है। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप पूरी तरह से फिट होकर लौटे, क्योंकि यह काफी निराशाजनक है। सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि टीम, बीसीसीआई और आईपीएल टीमों के कप्तानों के लिए भी। यह काफी परेशान करने वाली चीज है।”

दीपक चाहर पर साधा शास्त्री ने निशाना

शास्त्री ने कहा कि चार मैच खेलने के बाद खिलाड़ियों को कैसे इंजरी हो रही है यह उनकी समझ से परे है। उन्होंने कहा, “इंजरी अगर गंभीर है तो मैं समझ सकता हूं, लेकिन हर चार मैच के बाद अगर कोई अपनी हैमस्ट्रिंग या ग्रोइन इंजरी पर हाथ लगाए, तो आप सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि यह खिलाड़ी किस लायक हैं। यह क्या ट्रेनिंग कर रहे हैं और यह क्या चल रहा है। इनमें से कुछ प्लेयर कोई और क्रिकेट भी नहीं खेलते हैं। यह सिर्फ आईपीएल के चार ओवरों, तीन घंटे की बात है सहाब। इसके बाद गेम खत्म।”

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!