शिक्षकों को दूसरे साल से 100% मिलेगी सैलरी: CM शिवराज

भोपाल:मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शिक्षकों को नियुक्ति के बाद पहले साल 70 प्रतिशत सैलरी मिलेगी और दूसरे साल से सौ फीसदी यानी पूरी सैलरी मिलने लगेगी। सीएम ने नव नियुक्त शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में  कहा कि शिक्षक का काम गुरु का है, इस संकल्प के साथ पढ़ाने के लिए विद्यालय पहुंचें। अपने आचरण से गुरु बनें। ऐसा नहीं हो कि चलो यार…. नौकरी लग गई, अब रोजगार मिल गया, अब रोटी की चिंता नहीं है? हमारा काम सिर्फ रोजगार पाना नहीं है, हमारा काम मिशन का है जिसे पूरा करना होगा। बुधवार को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने कहा शिक्षकों को तय करना होगा कि उन्हें सामान्य शिक्षक की तरह पढ़ाना है या फिर शिक्षा के क्षेत्र में इतिहास रचना है और भावी पीढ़ी का निर्माण करना है। बच्चों को बदलने के लिए स्वयं को बदलना होगा।

22 हजार शिक्षकों की नियुक्ति
इस कार्यक्रम को स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने संबोधित करते हुए कहा कि नेशनल एचीवमेंट सर्वे रिपोर्ट में पहले मध्यप्रदेश 17वें स्थान पर था और अब 5 वें स्थान पर आ गया है। उन्होंने शिक्षा विभाग में नियुक्तियों की जानकारी दी।  गौरतलब है कि मार्च में 22 हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश स्कूल शिक्षा और आजाक विभाग द्वारा जारी किए गए और इनमें से दो हजार के करीब बुधवार को सीएम के कार्यक्रम में प्रशिक्षण के लिए पहुंचे थे।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!