दिल्ली से हरिद्वार 90 मिनट में’: केंद्रीय मंत्री गडकरी का दावा- दिसंबर से शुरू होगा नया एक्सप्रेसवे

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली देहरादून के बीच बन रहा नया एक्सप्रेसवे इस साल दिसंबर तक शुरू हो जाएगा। जिसके बाद दिल्ली से देहरादून की दूरी दो घंटे में तय हो जाएगी। बता दें कि दिल्ली से देहरादून के बीच बनाए जा रहे इस 212 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे की लागत करीब 12 हजार करोड़ रुपए है।

‘दिल्ली से हरिद्वार 90 मिनट में पहुंचेंगे’
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पांचवें अयोध्या पर्व को संबोधित करते हुए बताया कि ‘लोग दिल्ली से देहरादून अब सिर्फ दो घंटे में पहुंच सकेंगे। वहीं दिल्ली से हरिद्वार की दूरी भी 90 मिनट में पूरी हो जाएगी। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण दिसंबर तक पूरा हो जाएगा।’ केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस एक्सप्रेसवे का 60-70 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। केंद्रीय मंत्री ने शुक्रवार को इस छह लेन के ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का हवाई सर्वेक्षण किया।

दिल्ली में अक्षरधाम से होगा शुरू
बता दें कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे चार सेक्शन में बंटा हुआ है। यह दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर से शुरू होगा और दिल्ली के शास्त्री पार्क, खजूरी खास, मंडोला के खेकड़ा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, बागपत, शामली, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश से होते हुए देहरादून तक जाएगा। गणेशपुर से देहरादून के बीच के सेक्शन में जंगली जीवों को सुरक्षित रखने के लिए 12 किलोमीटर लंबा फ्लाइओवर बनाया जा रहा है। हाइवे में छह अंडरपास बनाए गए हैं। हाथियों के विशेष कॉरिडोर और दो बड़े पुल और 13 छोटे पुल भी बनाए गए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!