पुलिस ने देर रात बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को हिरासत में लिया

तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  बंदी संजय कुमार को पुलिस ने मंगलवार-बुधवार (4-5 अप्रैल) की दरमियानी रात उनके करीमनगर स्थित आवास से हिरासत में ले लिया. तेलंगाना बीजेपी चीफ को ऐसे समय में हिरासत में लिया गया है जब तीन दिन बाद 8 अप्रैल को प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के दौरे पर पहुंचने वाले हैं. एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस देर रात करीमनगर में बंदी संजय के आवास पर पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया.

बंदी संजय को हिरासत में लिए जाने के समय वहां पर तनाव की स्थिति बन गई जब बीजेपी नेता के समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस को रोकने की कोशिश की. पुलिस बंदी संजय को उठाकर ले गई और उन्हें वैन में बिठाया. रिपोर्ट के अनुसार, बीजेपी नेता को नालगौंडा जिले के बोम्मला रामाराम पुलिस स्टेशन ले जाया गया है. अभी तक हिरासत के पीछे की वजह सामने नहीं आई है.

बीजेपी ने राज्य सरकार पर बोला हमला:-बीजेपी ने बंदी संजय कुमार की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है. पार्टी की राज्य इकाई के महासचिव प्रमेंदर रेड्डी ने कहा, बीजेपी की राज्य इकाई के अध्यक्ष बंदी संजय को पुलिस ने आधी रात को गिरफ्तार कर लिया. उन्हें करीमनगर स्थित उनके आवास से अवैध रूप से पकड़ा गया.

रेड्डी ने आरोप लगाया कि यह केवल तेलंगाना में पीएम मोदी के कार्यक्रम में बाधा पहुंचाने की कोशिश है. आखिर बंदी संजय कहां चले जाते, उन्हें सुबह कानूनी कार्रवाई शुरू करनी चाहिए थी.

राज्य भर में प्रदर्शन का एलान:-रेड्डी ने सवाल किया, “एक सांसद के खिलाफ आधी रात को इस कार्रवाई की क्या जरूरत थी? अपराध क्या है और क्या केस है? वे हमें कुछ भी नहीं बता रहे हैं. ये केवल इसलिए है कि वह पेपर लीक मामले पर लगातार राज्य सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं. यह लोकतंत्र के खिलाफ है.”

तेलंगाना बीजेपी नेताओं ने बंदी संजय को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ राज्य व्यापी प्रदर्शन शुरू करने को कहा है. रेड्डी ने कहा, हम पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ राज्य भर में प्रदर्शन करेंगे.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अप्रैल को तेलंगााना पहुंच रहे हैं. प्रधानमंत्री यहां सिकंदराबाद से तिरुपति के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं की शुरुआत करने वाले हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!