महंत संजय दास ने राहुल गांधी को हनुमानगढ़ी में रहने का दिया ऑफर

अयोध्या | राहुल गांधी को संसद की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद लोकसभा सचिवालय की ओर से उन्हें आवंटित बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया था। इस नोटिस के बाद से कांग्रेस ‘मेरा घर, राहुल गांधी का घर’ मुहिम चला रही है। कांग्रेस की ओर से चलाई जा रही मुहिम के बीच अब अयोध्या के एक महंत ने भी राहुल गांधी को हनुमानगढ़ी मंदिर में आकर रहने का ऑफर दिया है ।अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत संजय दास ने राहुल गांधी को मंदिर परिसर में स्थित अपना आवास रहने के लिए देने का ऑफर दिया और कहा कि हम अयोध्या के संत इस पावन शहर में उनका स्वागत करते हैं। संजय दास ने कहा कि राहुल गांधी अगर हनुमानगढ़ी परिसर में आना और रहना चाहें तो उनका स्वागत है।

उन्होंने ये भी कहा कि राहुल गांधी को अयोध्या जरूर आना चाहिए। संजय दास ने कहा कि राहुल गांधी को हनुमानगढ़ी आकर यहां प्रार्थना करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हनुमानगढ़ी परिसर में कई आश्रम हैं। उनको (राहुल गांधी को) आकर हमारे आश्रम में रुकना चाहिए, हमें खुशी होगी। संजय दास के इस बयान को कांग्रेस के समर्थन के रूप में भी देखा जा रहा है।महंत संजय दास हनुमानगढ़ी के बुजुर्ग संत महंत ज्ञान दास के शिष्य हैं। वे महंत ज्ञान दास की प्रतिष्ठित गद्दी के उत्तराधिकारी भी हैं। महंत संजय दास ने संकट मोचन सेना नाम से अपना संगठन भी बनाया हुआ है। हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत संजय दास संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। संजय दास के इस बयान को कांग्रेस और राहुल गांधी के समर्थन के रूप में भी देखा जा रहा है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को गुजरात के सूरत की एक कोर्ट ने एक आपराधिक मामले में दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई थी। राहुल गांधी के खिलाफ ये मामला साल 2019 के आम चुनाव के दौरान कर्नाटक के कोलार में मोदी सरनेम को लेकर दिए गए बयान को लेकर चल रहा था। राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने के बाद उनको लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया।लोकसभा सचिवालय की ओर से राहुल गांधी को सांसद के रूप में आवंटित आवास खाली करने का नोटिस भी दे दिया गया है। राहुल गांधी को आवास खाली करने का नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस ने मेरा घर, राहुल गांधी का घर अभियान शुरू किया था। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने घर पर इसके पोस्टर लगा रहे हैं, पोस्टर के साथ तस्वीरें लेकर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!