सबसे बड़ी डाटा चोरी का हुआ भंडाफोड़, स्विगी, नेटफ्लिक्स से लेकर पैन कार्ड तक शा‎मिल

हैदराबाद। तेलंगाना में साइबराबाद पुलिस ने देश का सबसे बड़ा डेटा चोरी ‎गिरोह का भंडाफोड़ किया है। हैदराबाद पुलिस ने 24 राज्यों और 8 महानगरों के 66.9 करोड़ व्यक्तियों और निजी संगठनों का निजी व गोपनीय डेटा चुराने, अपने पास रखने और बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बायजूस और वेदांतु संगठनों के छात्रों से संबंधित डेटा के अलावा, आरोपी के पास 8 मेट्रो शहरों में फैले 1.84 लाख कैब यूजर्स से संबंधित डेटा, 6 शहरों और गुजरात राज्य में 4.5 लाख वेतनभोगी कर्मचारियों का डेटा था। जानकारी के अनुसार आरोपी विनय भारद्वाज ने फरीदाबाद, हरियाणा में एक कार्यालय स्थापित किया था और आमेर सोहेल और मदन गोपाल से डेटाबेस एकत्र किया था। उसने मुनाफे के लिए जालसाजों को डेटा फिर से बेचने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का प्रचार करता था। पुलिस ने कहा कि आरोपी के पास जीएसटी (पैन इंडिया), आरटीओ (पैन इंडिया), अमेजॉन, नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, पेटीएम, फोनपे, बिग बास्केट, बुक माय शो, इंस्टाग्राम, जोमैटो, पॉलिसी बाजार, अपस्टॉक्स जैसे प्रमुख संगठनों के उपभोक्ता व ग्राहकों के डेटा भी हैं। 
आरोपी व्यक्ति द्वारा 104 श्रेणियों में रखे गए लगभग 66.9 करोड़ व्यक्तियों और संगठनों के व्यक्तिगत और गोपनीय डेटा बेचते हुए पाया गया। इसमें 44 श्रेणियों में बनाए गए 24 राज्यों और 8 शहरों के व्यक्तियों और संगठनों के 51.9 करोड़ लोगों का डेटा शामिल हैं। आरोपी के पास मौजूद कुछ महत्वपूर्ण डेटा में रक्षाकर्मियों, सरकारी कर्मचारियों, पैनकार्ड धारकों, नौवीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों, दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं, डी-मैट खाताधारकों, विभिन्न व्यक्तियों, नीट छात्रों, अमीर व्यक्तियों, बीमाधारकों, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड धारकों का डेटा और मोबाइल नंबर शामिल हैं। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!