लखनऊ सुपर जाएंट्स ने होमग्राउंड पर दिल्ली को 50 रन से हराया, मार्क वुड ने लिए पांच विकेट

आईपीएल के 16वें सीजन का तीसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। लखनऊ ने अपने होमग्राउंड पर दिल्ली पर 50 रन से बड़ी जीत हासिल की। दिल्ली ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। लखनऊ ने 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 143 रन ही बना सकी।

लखनऊ की शानदार जीत

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने धमाकेदार अंदाज में आईपीएल के 16वें सीजन में अपने सफर की शुरुआत की है। उसने अपने होमग्राउंड पर दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हरा दिया। लखनऊ की दिल्ली के खिलाफ आईपीएल में यह लगातार तीसरी जीत है। अब तक उसे हार का सामना नहीं करना पड़ा है। लखनऊ ने पिछले सीजन में दिल्ली को लगातार दो मैचों में हराया था।

194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम नौ ओवर में 143 रन ही बना सकी। उसके लिए कप्तान डेविड वॉर्नर ने अंत तक संघर्ष किया। उन्होंने 48 गेंद पर 56 रन बनाए। इस दौरान सात चौके लगाए। वॉर्नर को दूसरे छोर से किसी का साथ लंबे समय तक नहीं मिला । रिले रूसो ने 20 गेंद पर 30 रन, अक्षर पटेल ने 11 गेंद पर 16 रन, पृथ्वी शॉ ने नौ गेंद पर 12 रन बनाए। इन चारों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए मार्क वुड ने कातिलाना गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 14 रन देकर पांच विकेट लिए।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!