देश के कई IAS अधिकारी नहीं बता रहे अपनी सालाना अचल संपत्ति, संसदीय समिति ने कहा- मामले में हो एक पैनल का गठन

नई दिल्ली: एक स्थायी संसदीय समिति ने कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग से कहा कि बड़े पैमाने पर आइएएस अफसर अपनी सालाना अचल संपत्ति का ब्योरा दाखिल नहीं कर रहे हैं। इसलिए समिति ने कार्मिक विभाग को इस बारे में एक पैनल गठित करके इस मामले को देखने को कहा है। साथ ही एक ऐसी प्रणाली विकसित करने को कहा है कि नौकरशाह की संपत्तियों का आकलन किया जा सके।

1393 आइएएस अफसरों ने नहीं दिया है अपनी संपत्ति का ब्योरा
कार्मिक, जन शिकायतों और कानून व न्याय विभाग से जुड़ी स्थायी संसदीय समिति ने हाल में संसद में पेश अपनी रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2011 से 2022 की अवधि में 1393 आइएएस अफसरों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है। सरकारी प्रशासन में भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए समिति ने केंद्र सरकार को एक समिति गठित करने की सिफारिश की है। ताकि हर साल सरकारी अफसरों की अचल संपत्ति का सालाना ब्योरा मिल सके।

भ्रष्टाचार से बचने का किया जाना चाहिए हर जरूरी उपाय
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ सम्मेलन में दस्तखत किए हैं। इसलिए भ्रष्टाचार से बचने का हर जरूरी उपाय किया जाना चाहिए। रिपोर्ट में कार्मिक विभाग की ओर से सरकारी सेवा में कार्यरत दंपती को एक ही स्टेशन पर नियुक्त करने के फार्मूले की सराहना की गई है। हालांकि इसमें भी एक खामी बताई गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस योजना से तब दंपती को राहत नहीं मिलती जब पति आइएएस, आइपीएस या भारतीय वन सेवा (आइएफएस) से जुड़ा हो और पत्नी किसी अन्य सेवा जैसे भारतीय विदेश सेवा (आइएफएस) में हो।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!