प्रियंका के बाद शेखर सुमन ने खोली मूवी माफियाओं की पोल, गैंगस्टर बता ऐसे लगाई लताड़

इंटरनेशनल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बॉलीवुड के नेपोटिज्म के खेल का खुलासा किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि किस प्रकार से फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने उन्हें अलग थलग कर दिया था। इसपर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी प्रियंका का समर्थन किया था। साथ कई और सेलेब्स ने प्रियंका के समर्थन में अपनी बात रखी थी। वहीं अब एक्टर शेखर सुमन ने भी इसको लेकर रिएक्ट किया है।

Shekhar Suman-Adhyayan

गैंगअप कर बेटे और शेखर सुमन को किया फिल्म से बाहर
दरअसल, हाल ही में शेखर सुमन ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि किस तरह से लोगों ने उन्हें और उनके बेटे के खिलाफ गैंगअप किया था। एक्टर ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा है-मैं इंडस्ट्री में कम से कम चार लोगों को जानता हूं जिन्होंने मुझे और मेरे बेटे अध्ययन को कई प्रोजेक्ट से हटाने के लिए गैंगअप किया था। मुझे यह अच्छे से पता है। इन गैंगस्टर्स का बहुत दबदबा है और वह लोग एक रैटल स्नेक से ज्यादा खतरनाक हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि वह लोग रुकावटें पैदा कर सकते हैं, लेकिन हमें रोक नहीं सकते हैं। 

Shekhar Suman

प्रियंका को लेकर शेखर सुमन ने किया समर्थन
इस ट्वीट के बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है-प्रियंका चोपड़ा का यह सनसनीखेज खुलासा शॉक्ड के रूप में नहीं आया है। यह अच्छी तरह से जाना जाता है कि फिल्म इंडस्ट्री के अंदर गिरोह कैसे काम करता है। यह एसएसआर के साथ हुआ था। यह दूसरों के साथ भी होगा। इस इंडस्ट्री में होता है। इसो लीजिए या फिर छोड़ दो, और प्रियंका ने जाने का फैसला किया । भगवान का शुक्र है कि उसने किया। अब हमारे पास हॉलीवुड में भारत को रिप्रेजेंट करने वाला एक सच्चा ब्लू ग्लोबल आइकन है। जैसा कि कहा जाता है कि हर बादल में उम्मीद की किरण होती है।

Shekhar Suman

कई फिल्मों में कर चुके हैं काम
शेखर सुमन के इस पोस्ट के बाद से साफ जाहिर हो रहा है कि बॉलीवुड में यह काफी वक्त से चला आ रहा है। लोग लगातार इस गैंगअप और नेपोटिज्म का शिकार हो रहे हैं। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1984 में ड्रामा उत्सव से की थी। इस शो के बाद उन्होंने रहगुजर, संसार, वो फिर आएगी, चोर मचाए शोर जैसी तमाम फिल्मों में अभिनय किया है। शेखर सुमन जाने माने कलाकार हैं। उनके बेटे अध्ययन ने भी फिल्मों में अभिनय किया है। हालांकि वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। 

Priyanka Chopra

बॉलीवुड को लेकर प्रियंका ने कही थी यह बात
आपको बता दें कि बीते दिनों प्रियंका ने इंटरनेशनल लेवल पर एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड में अपने करियर को लेकर बात की थी। इसी बीच उन्होंने बॉलीवुड के फिल्म माफियाओं को लेकर भी बात की थी। उन्होंने इस दौरान बताया कि किस प्रकार से उन्हें अकेला कर दिया गया था और निर्माता निर्देशकों ने काम देना भी बंद कर दिया था। इन हालातों के चलते उन्होंने हॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत का फैसला लिया और वो सही साबित रहा।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!