पीएम मोदी वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी,  गेट से एंट्री होगी बंद

भोपाल । भारत के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी एक अप्रैल को एमपी आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है। राजधानी भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य रोड शो होगा। कुशाभाऊ ठाकरे हॉल से रानी कमलापति स्टेशन जाने के दौरान भोपाल के लोग पीएम मोदी का अभिवादन और स्वागत करेंगे। मोदी एक अप्रैल को सुबह भोपाल विमानतल पर पहुंचने के बाद हेलीकाप्टर से लाल परेड ग्राउंड पहुँचेंगे। कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में आयोजित भारतीय सेना की कमांडर कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी दोपहर बाद रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली के लिए शुरू हो रही वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।
सीएम शिवराज ने अधिकारियों से कार्यक्रम की जानकारी ली। रानी कमलापति स्टेशन पर आवश्यक स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के निर्देश दिये है। आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए। रानी कमलापति स्टेशन पर पीएम मोदी के आगमन को लेकर भव्य तैयारियां की जा रही है। प्लेटफ़ॉर्म नंबर एक को सुसज्जित किया गया है। प्लेटफ़ॉर्म पर ही मंच बनाया जा रहा है जहां से प्रधानमंत्री वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। प्लेटफ़ॉर्म के बाहर भी भव्य स्टेज तैयार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री रोड शो करते हुए रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर 24 घंटे पहले स्टेशन के पहले गेट से एंट्री बंद होगी। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में अभी से ही चाक चौबंद व्यवस्था की जा रही है। पुलिस बल और सिक्योरिटी लगातार सिक्योरिटी चेकअप कर रही है।

अधिकारियों को कराना होगा कोरोना टेस्ट
राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर नगर निगम, प्रशासन और पुलिस तैयारियों में जुट गए हैं। कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर अविनाश लवानिया ने समीक्षा बैठक ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यस्थल पर उपस्थित रहें। वह सभी अधिकारी, जिनकी कार्यक्रम में ड्यूटी लगाई गई है, अपना आरटीपीसीआर टेस्ट करा लें। अधिकारी पहले से ही कार्यस्थल पर जाकर समन्वय स्थापित करें। बैठक में निगमायुक्त, एडीएम हरेंद्र नारायण, माया अवस्थी व अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अप्रैल के दौरे की तैयारियों के संबंध में जिले के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन अधिकारियों की ड्यूटी कत्र्तव्य स्थलों पर लगाई गई है वे उन स्थलों पर जाकर पूर्व निरीक्षण कर लें और जिन अधिकारियों द्वारा निर्माण कार्य, अन्य प्रकार के कार्य किए जा रहे हैं, उसके सर्टिफिकेशन पत्र संबंधित पुलिस अधिकारी को उपलब्ध करा दें। पीडब्ल्यूडी या अन्य कोई एजेंसी, जिनके द्वारा किसी प्रकार का निर्माण कार्य, बैरिकेडिंग की जा रही है उसके संबंध में भी अपना सर्टिफिकेट जारी करें। इसके अतिरिक्त सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने आईडी कार्ड अनिवार्य रूप से रखें और कलेक्टोरेट द्वारा जारी किए गए विशेष पास को भी अपने साथ रखें। कलेक्टर ने एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि उनके क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर व्यवस्था बनाएं, ताकि आमजन को कोई परेशानी न हो। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित 1 अप्रैल के दौरे को देखते हुए सभी स्थलों पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के आगमन और प्रस्थान तक अनेक जगहों पर सुरक्षा की दृष्टि से अधिकारियों को तैनात किया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!