Surgical Strike के 3 साल: 10 प्वाइंट में जानें सेना ने कैसे लिया था उरी के शहीदों का बदला

नई दिल्ली: तीन साल पहले (29 सितंबर 2016) आज ही के दिन भारतीय सेना (Indian army) ने आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक(surgical strike) कर उरी हमले के शहीदों का बदला लिया था. यह दिन भारतीय सेना के इतिहास में विशेष महत्व रखता है. भारतीय सेना ने एलओसी (LoC) पार कर पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में घुसकर आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया था. 

क्यों की गई थी सर्जिकल स्ट्राइक
आतंकवादियों ने 18 सितम्बर 2016 को सुबह साढ़े 5 बजे उरी सेक्टर के पास स्थित आर्मी हेडक्वार्टर पर हमला किया था. आतंकियों की योजना थी कि निहत्थे और सोते हुए जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर ज्यादा से ज्यादा जवानों को मारा जाए. इस हमले में सेना के 18 जवान शहीद हुए थे. चारों आतंकियों को सेना ने मार गिराया था.  भारत सरकार ने इस हमले को बहुत गंभीरता से लिया और आतंकियों पर सर्जिकल स्ट्राइक करने का फैसला लिया गया. 

कैसे दिया गया सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम
1- ऑपरेशन के लिए भारतीय सेना ने पैराशूट रेजिमेंट (स्पेशल फोर्स) Para SF को चुना. ऑपरेशन PoK में रात 12:30 बजे शुरू हुआ.
2- Para SF के कमांडो को हेलिकॉप्टर से LoC पर उतारा गया
3- कमांडो ने कुछ किलोमीटर की दूरी रेंगकर तय की
4- सेना को आतंकी ठिकानों की पहले से सटीक जानकारी थी
5- कमांडो अत्याधुनिक हथियारों से पूरी तरह से लैस थे
6- ऑपरेशन सुबह 4:30 बजे खत्म हुआ
7- सेना ने PoK में चार अलग-अलग सेक्टर में ऑपरेशन किए
8- करीब 40-50 आतंकियों को मार गिराया
9- आतंकियों के 7 कैंप पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया. कार्रवाई के बाद सभी सैनिक सही सलामत वापस लौट आए. 
10- पीएम मोदी ने खुद पूरे ऑपरेशन की निगरानी की. सेना प्रमुख, रक्षा मंत्री, NSA अजीत डोभाल ऑपरेशन से जुड़े थे. 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!