हिमाचल-उत्तराखंड में शुरू हुई बर्फबारी

हिमाचल-उत्तराखंड में फिर शुरू हुई बर्फबारी, कश्मीर में 5 दिन से फंसे 2000 वाहन

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार सुबह फिर एक बार बर्फबारी शुरू हो गई। उधर, कश्मीर घाटी में भी रुक-रुककर हिमपात हो रहा है। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद होने से उधमपुर में पांच दिन से 2000 वाहन फंसे हुए हैं। ताजा बर्फबारी और बारिश की वजह से मैदानी इलाकों में शीत-लहर शुरू हो गई है। 

उत्तराखंड : राज्य में गुरुवार रात से बर्फबारी हो रही है। करीब आधा केदारनाथ मंदिर बर्फ में ढंक गया है। पर्यटक स्थल मुनस्यारी में करीब डेढ़ फीट मोटी बर्फ की परत जमा हो गई है। चौबीस घंट में ही आधा फीट बर्फ गिरी है। इनके अलावा मसूरी, जोशीमठ, बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, नंदा घुंघटी, खिर्सू औली, गोरसों, नैनीताल, पिंडर, शामा, धानाचूली और रानीखेत के चौबटिया में भी ताजा बर्फबारी हुई है। रुद्रपयाण जिले में बारिश हुई है। 

हिमाचल : लाहौल घाटी, शिमला, चंबा, डलहौजी, मंडी और कुल्लू् में बर्फबारी फिर शुरू हो गई है। यहां गुरुवार को पारा माइनस 1.1 डिग्री रहा। इससे डलहौजी में 10 सेमी और कल्पा में 14.1 सेमी हिमपात हुआ है। बर्फबारी की वजह से राज्य में अभी भी 518 सड़कें बंद हैं। दो दिन पहले तक यहां 590 सड़कें बंद थीं। इनमें से 170 सड़कों को खोल दिया गया है। सिस्सू, तिंदू और याचे समेत 10 से ज्यादा गांवों में बिजली और इंटरनेट बंद हैं।

कश्मीर : श्रीनगर में जबरदस्त ठंड है। यहां गुरुवार को पारा माइनस 1.7 डिग्री रहा। जम्मू-कश्मीर यातायात पुलिस के सीनियर एसपी मुजफ्फर अहमद शाह ने बताया कि जवाहर सुरंग के पास एवलांच (हिमस्खलन) के बाद मलबे को हटा दिया गया है, लेकिन फिसलन से राजमार्ग बंद है। कश्मीर को लद्दाख से जोड़ने वाला मुगल रोड भी बंद है।

दिल्ली : यहां गुरुवार रात हुई तेज बारिश की वजह से ठंड बढ़ी है। शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में कोहरे की वजह से 11 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इलाके में अगले चार दिन तक घना कोहरा छाने का अनुमान है।

मध्यप्रदेश : बैतूल जिले में गुरुवार को कई जगह ओले गिरे, छिंदवाड़ा में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे फसलें तबाह हो गई हैं। भोपाल में गुरुवार को घना कोहरा छाया रहा, लेकिन शुक्रवार को इससे कुछ राहत मिली। हालांकि, सर्द हवाओं ने मुश्किल बढ़ा दी है। होशंगाबाद, हरदा, विदिशा, रायसेन और गुना में भी कोहरा छाया रहा। 

बिहार : राज्य में कई इलाकों में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। जमुई में बिजिबिलिटी कम होने की वजह से हादसा हो गया। यहां रात में पेट्रोलिंग के दौरान ढांड गांव के पास जमुई-लखीसराय रोड पर पुलिस की जीप पलट गई। पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!