भोपाल के बाद अब इस शहर से दिल्ली के लिए चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रायल रन शुरू

नई दिल्ली /अजमेर: भोपाल से दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत 1 अप्रैल से होने जा रही है। इस बीच अप्रैल के ही पहले सप्ताह में एक और वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत होगी, जो दिल्ली से अजमेर के लिए चलेगी। इससे राजस्थान जाने वाले लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इस ट्रेन का ट्रायल रन भी शुरू हो गया है। शनिवार को ही वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच राजस्थान पहुंच गए थे और मंगलवार को ट्रायल रन शुरू हो गया। अधिकारी ने बताया कि मंगलवार की रात को 8 बजे ट्रेन अजमेर से दिल्ली के लिए रवाना हुई और उसे 5 मिनट के लिए 9:45 बजे जयपुर स्टेशन पर रोका गया।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को यह ट्रेन ट्रायल रन के तहत दिल्ली से अजमेर आएगी। इसके बाद ट्रायल का दूसरा गुरुवार और शुक्रवार को पूरा किया जाएगा। दिल्ली पहुंचने के बाद ट्रेन का परीक्षण भी किया जाएगा। ट्रायल रन के पश्चात ट्रेन के किराये, फूड मेन्यू आदि के बारे में फैसला लिया जाएगा। खबर है कि अप्रैल के पहले ही सप्ताह में किसी दिन से इस ट्रेन का संचालन शुरू हो हो सकता है। फिलहाल जो जानकारी मिल रही है, उसके मुताबिक यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी और बुधवार को बंद रहेगी।

मंगलवार को हुए ट्रायल रन में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन महज 1 घंटे 45 मिनट के अंदर ही अजमेर से जयपुर पहुंच गई। अजमेर से रात 8 बजे रवाना हुई ट्रेन रात 9 बजकर 45 मिनट पर जयपुर जंक्शन पहुंची। इसके बाद रात 9. 50 बजे इसे जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इसके बाद रात 12. 40 बजे ट्रेन का रेवाड़ी पहुंचने का कार्यक्रम था। वहां छोटे से ब्रेक के बाद फौरन रवाना होकर देर रात 2 बजकर 5 मिनट पर वंदे भारत दिल्ली पहुंची। इस ट्रेन के शुरू होने से दिल्ली और जयपुर के बीच का सफऱ बेहद आसान हो जाएगा। इसके अलावा अजमेर जाने वाले यात्रियों को भी सप्ताह में 6 दिन सुविधा रहेगी।  

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!