बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी बने पिता, पत्नी राजश्री ने दिया बेटी को जन्म

पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी राजश्री ने एक बेटी को जन्म दिया है. सोमवार सुबह इसकी जानकारी आरजेडी नेता ने ट्विटर के जरिए दी. उन्होंने लिखा कि ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है.

बहन रोहिणी आचार्य ने भी भाई तेजस्वी और भाभी राजश्री के घर में किलकारी गूंजने पर बधाइयां दी हैं. रोहिणी ने एक कवितानुमा संदेश में लिखा है, ”भाई-भाभी के चेहरे पर खिली मुस्कान रहे-मेरे घर में खुशियों का सदा यूं ही वास रहे. मन सुख के सागर में गोते भरे, पापा बनने की खुशी में भाई तेजस्वी के चेहरे पे ऐसी खुशियां झलकें..”

दरअसल, प्रेग्नेंसी के दौरान राजश्री अपने दिल्ली स्थित घर पर रह रही थीं और वह लगातार डॉक्टरों की निगरानी में थीं. डॉक्टरों ने उनको फरवरी के आखिरी हफ्ते या मार्च माह में डिलीवरी कराने की डेट दी थी.   

तेजस्वी और राजश्री की लव मैरिज हुई थी. बताया जाता है कि तेजस्वी और राजश्री के विवाह को लेकर पहले लालू परिवार तैयार नहीं था. मगर बाद में सब राजी हो गए थे. परिवार की रजामंदी के बाद इस जोड़े ने ‘चट मंगनी-पट ब्याह’ रचा लिया था.  

राजश्री की बात करें तो वह दिल्ली की रहने वाली हैं. उनके पिता चंडीगढ़ के एक स्कूल में प्रिंसिपल रह चुके हैं. राजश्री और तेजस्वी लंबे समय से एक दूसरे को जानते थे. राजश्री ने मल्टीनेशनल यूनिवर्सल बैंक Barclays के साथ काफी समय तक काम किया था, लेकिन तेजस्वी के साथ शादी के लिए उन्होंने जॉब से ब्रेक ले लिया.

बहरहाल, पुत्री के जन्म के साथ ही यादव परिवार को बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन (ललन) सिंह ने भी अपनी सरकार में सहयोगी पार्टी आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव को बधाई दी है. मुंगेर सांसद ललन सिंह ने लिखा कि बिहार के युवा नेता और माननीय उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी के घर लक्ष्मी रूपी पुत्री रत्न के आगमन पर हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!