भारत में कोरोना ने फिर दे दी है दस्तक, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1590 नए मरीज मिले

नई दिल्ली:देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर तेज हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1590 नए मरीज मिले जो बीते 146 दिन में सबसे अधिक हैं। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 8601 हो गई है। छह मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महाराष्ट्र में तीन जबकि राजस्थान, कर्नाटक और उत्तराखंड में एक-एक मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि देश में सक्रिय मामलों में से 61 फीसदी, 5240 मरीज केरल, महाराष्ट्र और गुजरात में हैं। केरल में सबसे अधिक 2186, महाराष्ट्र में 1763 और गुजरात में 1291 सक्रिय मरीज हैं। 635 सक्रिय मरीजों के साथ कर्नाटक चौथे, तमिलनाडु 549 सक्रिय मरीजों के साथ पांचवें और 424 मरीजों के साथ दिल्ली छठे नंबर पर है।

4.47 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित
देश में कोरोना से अबतक कुल 4,47,02,257 लोग संक्रमित चुके हैं। इसमें से 4,41,62,832 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों का आंकड़ा 5,30,824 हो गया है। देश में कोरोना की साप्ताहिक संक्रमण दर 1.23 फीसदी है। वहीं अबतक मिले कुल मामलों में से सिर्फ 0.02 फीसदी ही सक्रिय केस हैं। स्वस्थ होने की दर 98.7 फीसदी है।

देश के आठ राज्य कोरोना मुक्त
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार देश में संक्रमण की रफ्तार भले ही तेज है लेकिन आठ राज्य ऐसे भी हैं जहां कोरोना का एक भी मरीज नहीं है। इनें अंडमान निकोबार द्वीप, अरुणाचल प्रदेश, दादर नगर हवेली और दमन दीयू, लक्षद्वीप, मणिपुर, नागालैंड और त्रिपुरा में कोरोना वायरस का कोई नामों निशान नहीं है।

पहाड़ों पर वायरस बढ़ा रहा कदम
देश के पहाड़ी राज्यों में भी वायरस दबे पांच आगे बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार हिमाचाल प्रदेश में बीते 24 घंटे में 69 नए मरीज मिले हैं और संक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 354 हो गई है। उत्तराखंड में 19 मरीजों का उपचार चल रहा है। इसी तरह जम्मू- कश्मीर में 72 और लद्दाख में चार मरीजों का उपचार चल रहा है।

221 करोड़ के करीब टीके की खुराक
देशभर में कोरोना से बचाव के लिए टीके की अबतक 220 करोड़ 65 लाख 23 हजार 295 खुराक दी जा चुकी है। 22 करोड़ 71 लाख से अधिक खुराक बूस्टर डोज की लगी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में अबतक कुल 92 करोड़ आठ लाख से अधिक सैंपल की जांच हो चुकी है। बीते 24 घंटे में 1.19 लाख सैंपल जांचे गए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!