अमेरिका पर ही लगाया आरोप, अब उसी अमेरिका से मांग रहे मदद इमरान :  ख्वाजा आसिफ 

इस्लामाबाद । पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पहले अमेरिका पर आरोप लगाने और अब अमेरिका से ही मदद मांगने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर निशाना साधा। आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख खान के सहयोगी ने अमेरिका को पत्र लिखकर मदद मांगी है, जबकि पिछले साल उन्होंने सत्ता से हटाने की कथित साजिश रचने के लिए एक शीर्ष अमेरिकी राजनयिक का नाम लिया था। आसिफ ने कहा, उनकी राजनीतिक यात्रा शून्य से शुरू हुई।
उन्होंने अमेरिका पर पीटीआई सरकार के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया था। और आज, शिरीन मजारी (पूर्व मानवाधिकार मंत्री) ने उनकी तरफ से अमेरिका को एक पत्र लिखा है…जिस देश पर कभी उन्होंने साजिश रचने का आरोप लगाया था, अब उससे मदद मांग रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इमरान खान ने पहले ‘अहंकार और दुर्व्यवहार’ के लिए मध्य और दक्षिण एशिया के अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू को बर्खास्त करने की मांग की थी। खान ने दावा किया था कि पिछले साल अप्रैल में अविश्वास प्रस्ताव के द्वारा उनकी सरकार गिराने की साजिश रचने में लू ने केंद्रीय भूमिका निभाई थी।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!