‘आप सब लोगन के हमार प्रणाम बा..’ के साथ पीएम का संबोधन, बनारसी पान का जिक्र किया

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हैं। पीएम ने करीब 17,80 करोड़ रुपये से ज्यादा की अलग-अलग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेना के हेलीकॉप्टर से वाराणसी एयरपोर्ट पर 4: 14 बजे पहुंचे। थोड़ी देर बाद विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बनारस के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा खेलने का मौका मिले, इसके लिए यहां सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।  अब वाराणसी में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम भी बनने जा रहा है। आज यूपी विकास के हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है।
कल यानी 25 मार्च को योगी जी की दूसरी पाली का पहला साल पूरा होने जा रहा है। दो/तीन दिन पहले ही योगी जी ने यूपी में सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड भी बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर हर महादेव के उद्घोष के साथ अपने भाषण को विराम दिया। 

आज बनारस का लंगड़ा आम, गाजीपुर की भिंडी, जौनपुर की मूली लंदन और दुबई के बाजारों तक पहुंच रही है। जितना ज्यादा एक्सपोर्ट होता है, उतना ज्यादा पैसा किसानों के पास पहुंचता है। विकास का जो रास्ता हमने चुना है, उसमें सुविधा भी है और संवेदना भी है। आज यहां पीने के पानी से संबंधित कई परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ है। आज केंद्र और यूपी की सरकार गरीब की चिंता करने वाली सरकार है। गरीब की सेवा करने वाली सरकार है। मोदी खुद को आपका सेवक ही मानता है। इसी सेवाभाव से मैं यूपी की और देश की सेवा कर रहा हूं। 

काशी में सरकार की योजनाओं का हजारों लोगों को लाभ मिल रहा है। 2014 से पहले लोग बैक से कर्ज लेने के बारे में नहीं सोचते थे। 2014 से पहले का वह समय याद करें, जब बैंक में खाता खुलवाने में पसीना छूट जाता था। ऋण लेने के बारे में तो आम आदमी सोच ही नहीं पाता था। अब ऐसा नहीं है। पशुपालक और किसान से लेकर रेहड़ी पटरी वाले भी बैंक से लोन लेकर अपना काम कर रहे हैं। हमारा प्रयास यही है कि देशी की आज़ादी के अमृत काल में हर भारतीय का योगदान हो।

पीएम बोले-  वाराणसी इस बात की गवाही देती है कि चुनौती चाहे कितनी ही बड़ी क्यों ना हो, जब सबका प्रयास होता है, तो नया रास्ता भी निकल ही जाता है। काशी के विकास की चर्चा देश और दुनिया में हो रही है। जो भी यहां ये जा रहा है वे नई ऊर्जा लेकर जा रहा है। 8-9 साल पहले जब काशी के लोगों ने अपने शहर के कायाकल्प का संकल्प लिया था तो बहुत लोग ऐसे थे जिन्हें आशंकाएं थी कि बनारस में बदलाव नहीं हो पाएगा काशी के लोग सफल नहीं हो पाएंगे।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में 1780 करोड़ की लागत की 28 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके बाद पीएम ने हर-हर महादेव के साथ अपना संबोधन शुरू किया। पीएम ने अपने संबोधन की शुरूआत भोजपुरी भाषा से की। पीएम ने कहा- आप सब लोगन के हमार प्रणाम बा..ये कहते ही जनसभा में तालियां गूंजने लगीं। 

सीएम योगी ने उठाया राहुल गांधी का मुद्दा

सीएम ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की भावना के साथ सरकार काम कर रही है। सबका साथ और सबका विश्वास के नारे के साथ देश में काम हो रहा है। दूसरी तरफ वह लोग हैं, जो गरीब, वंचित और पिछड़े के बेटे को देश के सर्वोच्च पद पर नहीं बैठने देखना चाहते हैं। देश के गरीब, वंचित, शोषित और पिछड़े लोग कांग्रेस से बदला जरूर लेंगे। आने वाले समय में देश की जनता ऐसे लोगों को स्वीकार में नहीं करेगी। सीएम योगी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का मुद्दा भी उठाया और कहा कि उन्हें माफी मांगने के लिए कहा गया तो मना कर दिया। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!