अमेरिका में बढ़ रहे हैं संयुक्त परिवार

न्यूयार्क । अमेरिका में संयुक्त परिवार बड़ी तेजी के साथ बढ़ते जा रहे हैं। 23 फ़ीसदी युवा अब संयुक्त परिवार में रह रहे हैं। माता-पिता और दादा-दादी का सुख भी युवा ले रहे हैं। एएआरपी के सर्वे के अनुसार 2015 से 2020 के बीच इस तरह की परिवारों की संख्या 28 फ़ीसदी से बढ़कर 30 फ़ीसदी हो गई है। 
अमेरिका में 65 वर्ष से अधिक उम्र के माता-पिता और बच्चों के साथ रहने वाले परिवारों को सैंडविच परिवार कहा जाता है। पिछले वर्षों में माता-पिता दादा-दादी और बच्चों ने एक दूसरे के प्रति संतुलन बनाना सीख लिया है। अब इसे जिम्मेदारी या बोझ नहीं माना जा रहा है। बल्कि एक भावात्मक लगाव तीनों पीढ़ियों के बीच में बढ़ता जा रहा है। 
प्यू रिसर्च के सर्वे के अनुसार संयुक्त परिवार में रहने वाले बच्चों का शिक्षा स्तर न्यूक्लियर फैमिली से ज्यादा बेहतर होता है। बड़े परिवारों में रहने वाले कम से कम 30 फ़ीसदी युवा स्नातक होते हैं। जबकि न्यूक्लियर फैमिली में यह अनुपात 20 फ़ीसदी का है। 
सर्वे के अनुसार उच्च आय वालों में 27 फ़ीसदी संयुक्त परिवारों में रह रहे हैं। मध्यम एवं निम्न आय वाले परिवारों में यह संख्या 21से 24 फ़ीसदी तक है। संयुक्त परिवार में रहने वाले 48 फ़ीसदी युवा अपनी फैमिली लाइफ से बहुत खुश पाए गए हैं। वहीं न्यूक्लियर परिवार के 44 फ़ीसदी युवा ही अपनी लाइफ से संतुष्ट है। अमेरिका में एक बार फिर संयुक्त परिवार में रहने वाले लोगों के बीच में भावात्मक संबंध बेहतर हो रहे हैं। यह अमेरिका के लिए एक सुखद परिवर्तन है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!