खत्म हुआ ग्रे लाइन मेट्रो का इंतजार, अब एनसीआर का सफर हो जाएगा और भी आसान

नई दिल्ली: नजफगढ़ कॉरिडोर (Najafgarh Corridor) पर मेट्रो (Metro) दौड़ने के लिए तैयार है. 1 हफ्ते के अंदर ग्रे लाइन मेट्रो (Gray Line Metro) यात्रियों के लिए खुल जाएगी. इस कॉरिडोर (Corridor) में तीन स्टेशन द्वारका (Dwarka), नंगली और नजफगढ़ (Najafgarh) हैं. इस कॉरिडोर के खुलने के बाद अब मेट्रो स्टेशनों (Metro Stations) की संख्या 274 हो जाएगी और मेट्रो का नेटवर्क (Metro Network) 377 किलोमीटर लंबा हो जाएगा.

NCR की राह होगी आसान
ये फेज तीन (Phase 3) का आखिरी कॉरिडोर है जिस पर मेट्रो (Metro) शुरू होना बाकी है. इस कॉरिडोर (Corridor) पर मेट्रो सर्विस (Metro Service) शुरू होने से नजफगढ़ (Najafgarh) और इसके आसपास के ग्रामीण इलाके मेट्रो कॉरिडोर (Metro Corridor) से जुड़ जाएंगे. इससे नजफगढ़ से दिल्ली (Delhi) के अलग-अलग हिस्सों, नोएडा (Noida), गाजियाबाद और एनसीआर (NCR) के बीच यात्रा करना आसान हो जाएगा. करीब एक घंटे में लोग नजफगढ़ से मेट्रो (Metro) के जरिए नोएडा पहुंच सकेंगे. द्वारका (Dwarka) से नजफगढ़ के बीच बना ये कारिडोर 4.29 किलोमीटर लंबा है.

ग्रे लाइन पर बने हैं तीन मेट्रो स्टेशन
इस कॉरिडोर पर तीन मेट्रो स्टेशन (Metro Station) बनाए गए हैं. आपको यात्रा के दौरान द्वारका, नंगली व नजफगढ़ (Najafgarh) मेट्रो स्टेशन मिलेंगे. जिसमें द्वारका (Dwarka) एलिवेटेड स्टेशन है. जबकि बाकी दो स्टेशन अंडरग्राउंड (under ground) हैं. द्वारका स्टेशन ब्लू लाइन के साथ इंटरचेंज स्टेशन है, जहां यात्री द्वारका सेक्टर 21, एयरपोर्ट (Airport) और नोएडा (Noida) के लिए मेट्रो (Metro) बदल सकेंगे.
 
  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!