जिनपिंग ने पुतिन को दिया चीन आने का न्योता 

मॉस्को  । चीन के प्रेसिडेंट शी जिनपिंग के रूस दौरे का आज दूसरा दिन है। इस दौरान उन्होंने रूसी प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन से मुलाकात की। जिनपिंग ने कहा- मैंने रूसी राष्ट्रपति को इस साल चीन आने का न्योता दिया है। मैं उम्मीद करता हूं कि रूसी क्करू भी जल्द ही चीन आएंगे। आज देर शाम पुतिन-जिनपिंग के बीच ऑफिशियल बातचीत होगी। 
इससे पहले सोमवार रात मॉस्को में जिनपिंग ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मुलाकात की। पुतिन ने राष्ट्रपति भवन (क्रेमलिन) में जिनपिंग का स्वागत किया। कहा- वेलकम, डियर फ्रेंड। मैंने जंग खत्म करने वाले आपके पीस प्लान को अच्छे से पढ़ा है। हम दोनों इस बारे में जल्द चर्चा भी करेंगे। 

जिनपिंग को कार तक छोड़ने गए थे पुतिन 
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, साढ़े चार घंटे चली इंफॉर्मल मीटिंग में जिनपिंग ने रूस को रिलायबल पार्टनर बताया। दोनों लीडर्स ने साथ में डिनर भी किया। पुतिन और जिनपिंग की नजदीकियां काफी गहरी हैं। ये डिनर के बाद भी देखने को मिलीं। पुतिन पर्सनल तौर पर जिनपिंग को उनकी गाड़ी तक छोड़ने गए। इसका एक वीडियो सामने आया। इसमें जिनपिंग होटल जाने के लिए क्रेमलिन से रवाना होते हुए दिख रहे हैं। पुतिन भी उनके साथ हैं। रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद जिनपिंग पहली बार 20 मार्च को दो दिवसीय दौरे पर मॉस्को पहुंचे। 

जंग खत्म करवाना चाहते हैं जिनपिंग 
क्रेमलिन पहुंचे जिनपिंग ने पुतिन से मुलाकात करने से पहले कहा था- मेरी विजिट का मकसद जंग खत्म कराना है। हल ऐसा निकलना चाहिए जो दोनों पक्षों को मंजूर हो। मैं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की से भी बातचीत करूंगा। जिनपिंग चाहते हैं कि वो पुतिन और जेलेंस्की को कम से कम सीजफायर पर राजी करा लें। इसके बाद डिप्लोमैटिक चैनल्स खुल जाएंगे और चीन ग्लोबल लीडर कहलाने लगेगा। 

बाइलैटरल डॉक्यूमेंट पर साइन करेंगे 
रूसी अधिकारियों के मुताबिक, दोनों लीडर्स रूस और चीन के बीच व्यापक और रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में रूसी-चीनी सहयोग को गहरा करने पर भी बातचीत होगी। इसके अलावा जिनपिंग और पुतिन एक अहम बाइलैटरल डॉक्यूमेंट पर साइन करेंगे। इस डॉक्यूमेंट से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई। 

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!