मुख्यमंत्री खेत सड़क योजना किसानों के लिए सौगात: दर्शन

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में किसान हितैषी योजनाओं के कारण किसानों के जीवन में सकारात्मक रूप से परिवर्तन आ रहा है।
चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान द्वारा मुख्यमंत्री अनुदान ट्रांसफार्मर योजना एवं मुख्यमंत्री खेत सड़क योजना का शुभारंभ करने पर पूरे प्रदेश के किसानों में हर्ष का माहौल है। उन्होंने कहा कि श्री चौहान ने खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए किसानों की हर संभव मदद की है। प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री अनुदान ट्रांसफार्मर योजना एवं मुख्यमंत्री खेत सडक योजना का पुनः शुभारम्भ किया है।

जिसे किसान विरोधी कमलनाथ सरकार ने बंद कर दिया था। मुख्यमंत्री अनुदान ट्रांसफार्मर योजना से राज्य के हर किसान को उनके खेत में एक ट्रांसफार्मर की सुविधा दी जाएगी। इस योजना का उद्देश्य राज्य के हर किसान के खेत तक पूर्ण बिजली की पहुंच को सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री खेत सड़क योजना के माध्यम से किसान को अपनी फसल ले जाने और लाने के लिए जो दिक्कत आती थी, उसको खत्म करने के लिए अब सरकार द्वारा किसान के खेत तक सड़क को बनाया जाएगा।

श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री खेत सडक योजना के अंतर्गत किसानों को अन्य जिलों में फसल बेचने के लिए ले जाने के लिए किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पडेगा। इस योजना के अंतर्गत किसानों के पशुओं को और किसानों को सभी साधनों को खेतों तक ले जाने में सहायता भी मिलेगी।
 
  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!