भारत से करती हूं प्यार, अद्भुत देश है यह, जापानी महिला ने कही ये बात

दिल्ली: होली के त्योहार पर दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में कुछ युवकों द्वारा एक जापानी महिला को रंग लगाने के साथ बदसलूकी की गई थी। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

इसके बाद अब पुलिस ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। बता दें कि अब जापानी महिला द्वारा अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो को हटा लिया गया है। जापानी महिला ने वीडियो से आहत हुए लोगों से माफी मांगते हुए कहा है कि उसके साथ होली पर चाहे जो कुछ भी हुआ हो लेकिन भारत से उन्हें बहुत लगाव व प्यार है।

किसी को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं..

शनिवार के दिन जापानी महिला ने जापानी भाषा में ट्वीट करते हुए अपने पोस्ट में लिखा वीडियो को उन्होंने ने ही पोस्ट किया था। लेकिन जब वह वीडियो वायरल हो गया तो उन्होंने उसे डिलीट कर दिया। महिला ने जापानी में लिखा- मैं पूरी ईमानदारी से वीडियो से आहत लोगों से माफी मांगती हूं। महिला ने कहा कि वीडियो उसके एक जापानी दोस्त ने गलती से बना लिया है। उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था। अपने लंबे ट्विटर थ्रेड में महिला ने पुलिस कार्रवाई पर भरोसा भी जताया है।

जापानी महिला बोली- भारत है अद्भुत देश

जापानी महिला ने लिखा कि होली एक अद्भुत और मजेदार पारंपरिक त्योहारा है, जिसमें लोग एक दूसरे पर रंग डालते हैं। उन्होंने कहा कि अगर मेरी विडियो से किसी में कुछ गलत संदेश गया है तो मैं माफी मांगना चाहती हूं। हालांकि मैं भारत के सकारात्मक पहलुओं को ही दिखाना चाहती थी। महिला ने कहा कि यह एक अद्भुत देश है। अगर इस तरह की घटना होती है तो आप इससे नफरत नहीं कर सकते हैं। महिला ने कहा कि पुलिस ने कार्रवाई करने का वादा किया है। मैं उम्मीद करती हूं कि अगले साल होली के समय महिलाओं के उत्पीड़न में कमी आएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!