दिग्विजय सिंह की कार से टकराया बाइक सवार भोपाल रेफर, पुलिस ने जब्त की पूर्व सीएम की कार

राजगढ़ : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की कार से बाइक सवार युवक की टक्कर हो गई। हादसा राजगढ़ जिले में हुआ। बताया जा रहा है कि युवक अचानक सामने आ गया। टक्कर से युवक बाइक से उछलकर खंबे से टकरा गया। उसे पहले जीरापुर अस्पताल लाया गया, बाद में गंभीर हालत होने पर भोपाल रेफर कर दिया गया। दिग्विजय सिंह का कहना है कि युवक अचानक कार के सामने आ गया था, हालांकि उसे ज्यादा चोट नहीं आई है। मैंने युवक को अस्पताल भिजवाया, अस्पताल में मिला भी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। 

जानकारी के अनुसार पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह गुरुवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित की माताजी के देहांत पर शोक संवेदना व्यक्त करने कोड़क्या गांव गए थे। जब वे लौट रहे थे तभी जीरापुर में शिक्षक कॉलोनी के पास बाइक सवार 25 वर्षीय बबलू पिता मांगीलाल बागरी दिग्विजय सिंह की कार के सामने आ गया। कार और बाइक की टक्कर हो गई। बबलू बाइक से उछलकर पास में लगे खंभे से जा टकराया। हादसे के बाद दिग्विजय सिंह कार से उतरे और युवक के हालचाल जाने। सूचना मिलने पर ब्यावरा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम दांगी भी मौके पर पहुंचे और घायल को जीरापुर अस्पताल पहुंचाया। दिग्विजय सिंह भी अस्पताल पहुंचे, उन्होंने अस्पताल में चिकित्सकों से घायल युवक के हालचाल के बारे में जानकारी ली और बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए कहा। युवक के सिर में चोट होने के चलते उसे भोपाल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि भोपाल में दिग्विजय सिंह ने स्वयं निजी अस्पताल में इंतजाम करवाया है।

दिग्विजय की कार जब्त
हादसे के बाद जीरापुर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर लापरवाही से कार चलाने को लेकर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की कार को जब्त कर लिया है। दिग्विजय सिंह दूसरी कार से राजगढ़ के लिए रवाना हुए।  

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!