पैट कमिंस की मां को श्रद्धांजलि देने के लिए ब्लैक आर्म बैंड पहनकर उतरेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 का चौथा और अंतिम मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन मेहमानों ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और दिन का अंत होने तक बोर्ड पर 4 विकेट के नुकसान पर 255 रन लगाए। उस्मान ख्वाजा 104 और कैमरून ग्रीन 49 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। दूसरे दिन टीम इंडिया की नजरें कंगारुओं को जल्द समेटने पर होगी। ऐसे में रोहित शर्मा मेहमानों के लिए क्या जान बुनते हैं यह देखने वाली बात होगी।

 भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा उस्मान ख्वाजा है। ख्वाजा ने पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए कुल 251 गेंदों का सामना किया। अगर भारत दूसरे दिन की शुरुआत में उस्मान ख्वाजा का विकेट हासिल करने में कामयाब रहता है तो वह मैच में अपनी पकड़ वापस बना सकता है। भारत के लिए अभी तक मोहम्मद शमी ने 2, अश्विन और जडेजा ने 1-1 विकेट लिए हैं। दूसरे दिन भी फैंस को इन्हीं तीन गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

 दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस की मां का निधन हो गया है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आज कमिंस की मां को श्रद्धांजलि देने के लिए काले रंग का आर्म बैंड पहनकर मैदान पर उतरेंगे।

पहले दिन तेज गेंदबाजों के साथ ही शुरुआत करना चाहेंगे रोहित शर्मा- भारतीय कप्तान दिन की शुरुआत मोहम्मद शमी और उमेश यादव के साथ ही करना चाहेंगे, 10 ओवर के बाद स्पिनर्स अटैक पर नजर आ सकते हैं। दूसरे दिन क्या पिच करेगी हरकत? पहले दिन स्पिनर्स को पिच से कोई मदद नहीं मिली, मगर उम्मीद जताई जा रही है जैसे-जैसे ये मैच आगे बढ़ेगा वैसे-वैसे स्पिनर्स को टर्न मिलना शुरू होगी। अगर दूसरे दिन पिच से कोई मदद मिलती है तो यह भारतीय गेंदबाजों के लिए राहत की खबर होगी। अहमदाबाद टेस्ट के दूसरे दिन रोहित शर्मा को मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा से विकेट की उम्मीद रहेगी। इन तीनों गेंदबाजों ने ही पहले दिन भारत को कुल 4 सफलताएं दिलाई थी।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!