Air India: घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर एयर इंडिया के 1,825 पायलटों में से 15% महिलाएं

नई दिल्ली। टाटा समूह की अगुवाई वाली निजी क्षेत्र की विमान कंपनी एयर इंडिया ने भी महिलाओं की प्रतिभा को सलाम किया है। एयरलाइन के 1,825 पायलटों में 15 फीसदी महिला पायलट कार्यरत हैं।
इसके साथ ही यह महिला पायलटों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ी एयरलाइन बन गई है।
 
एयर इंडिया ने बुधवार को जारी एक बयान में बताया कि एयरलाइन के 1,825 पायलटों में 15 फीसदी महिला पायलट हैं। कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सलाम करते हुए बताया कि एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयरएशिया इंडिया 90 से अधिक ऐसी उड़ानों का संचालन कर रही है, जिसमें चालक दल के सभी सदस्य महिलाएं हैं। इन सभी उड़ानों का संचालन एक मार्च के बाद से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर किया जा रहा है।

कंपनी ने जारी बयान में कहा कि पूरी तरह महिला चालक दल वाली सभी 90 उड़ानों में एयर इंडिया घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर 40 उड़ानों का संचालन कर रही है। इसके साथ ही एआई एक्सप्रेस 10 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और एयरएशिया 40 से ज्यादा घरेलू उड़ानों का संचालन कर रही है।
 
एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने कहा कि भारत में दुनिया में सबसे ज्यादा व्यावसायिक महिला पायलट हैं। कंपनी के बयान के मुताबिक एयर इंडिया के कर्मचारियों में 40 फीसदी से अधिक महिलाएं हैं। इसके कुंल 1,825 पायलटों में 275 महिलाएं हैं, जो चालक दल की क्षमता का 15 फीसदी है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!