तिहाड़ जेल में मानेगी सिसोदिया की होली, 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

नई दिल्‍ली । राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसके बाद उनकी होली जेल में ही मानेगी। आम आदमी पार्टी के नेता की जमानत पर 10 मार्च को सुनवाई होनी है। इसके पहले सोमवार को सिसोदिया को तिहाड़ जेल भेजा जाएगा। सोमवार को सीबीआई ने पूर्व डेप्युटी सीएम सिसोदिया को कोर्ट में पेश किया, तब वह रास्ते में मुस्कुराते दिखाई दिए। जब उन्हें पेशी के लिए ले जाया जा रहा था, तब उन्होंने मीडिया के सामने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। सिसोदिया से दिल्‍ली की आबकारी नीति में कथित भ्रष्‍टाचार के मामले में पूछताछ की गई है। सीबीआई के वकील ने कहा कि इस समय हम आगे सीबीआई रिमांड नहीं चाहते हैं, लेकिन अगले 15 दिन में हम इस पर विचार करने वाले हैं। सीबीआई को पहले 5 दिन, फिर 2 दिन के लिए सिसोदिया की कस्‍टडी मिली थी।
जज एमके नागपाल ने सिसोदिया को दवाएं देने की इजाजत दी है। सिसोदिया की ओर से अनुरोध किए जाने पर कोर्ट ने जेल अधीक्षक को विपश्यना सेल में रखने के अनुरोध पर विचार करने को कहा है। सीबीआई सूत्रों के हवाले से पहले ही कहा गया था कि एजेंसी आज सिसोदिया की कस्‍टडी नहीं मांगेगी। 51 साल के सिसोदिया ने अदालत के सामने जमानत याचिका में कहा था कि सीबीआई उनसे बार-बार एक जैसे सवाल पूछ रही है। सिसोदिया का दावा है कि इस तरह उनका मानसिक शोषण किया जा रहा है। 
आम आदमी पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया है कि सिसोदिया को कस्टडी में रखकर सीबीआई उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है, ताकि वह झूठे कबूलनामे पर दस्तखत कर दें। आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सीबीआई पहले दिन से कह रही है कि हमारे पास सारे सबूत हैं। फिर अब सीबीआई इस तरह से झूठे सबूत गढ़ने की कोशिश क्यों कर रही है और कोर्ट में यह क्यों कह रही है कि उनके पास शराब नीति का कैबिनेट नोट तक नहीं है। उन्होंने मामले में कांग्रेस पर भी हमलावार होकर कहा कि कांग्रेस विपक्षी एकता की पक्षधर नहीं है, बल्कि बीजेपी के साथ उसकी मौन सहमति है। आतिशी ने कहा कि यह देश के लिए बड़ी चिंता की बात है। अगर सिसोदिया को कस्टडी में इस तरह से टॉर्चर किया जा रहा है, तब फिर ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है। सीबीआई ने सिर्फ अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए झूठे आरोपों में सिसोदिया को अरेस्ट किया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!