लाड़ली बहना योजना के फार्म जमा करने उमडी भीड

भोपाल । मप्र सरकार की लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन जमा करने महिलाओं की जमकर भीड उमड रही है। लोक सेवा केंद्रों पर आवेदन जमा करने के लिए देर तक इंतजार करना पड रहा है। वहीं सर्वर डाउन की समस्या से भी जूझना पड रहा है।आवेदन जमा करने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं लोकसेवा केंद्र पहुंची। जिससे केंद्रों पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और आवेदन जमा करने के लिए उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा है कलेक्ट्रेट स्थित लोकसेवा केंद्र पर शनिवार को 500 से अधिक महिलाएं पहुंची। जिन्होंने मूलनिवासी, आय प्रमाण पत्र और समग्र आईडी बनाने के लिए आवेदन किए, लेकिन उन्हें इसके लिए लगभग एक से दो घंटे का इंतजार करना पड़ा। यहां महिलाएं अपने पति, बेटे के साथ पहुंची थी। अधिक संख्या में महिलाओं के पहुंचने से सर्वर ठप होने से साफ्टवेयर धीमा हो गया था। बता दें कि हर दिन 400 आवेदन आते थे, जबकि जब से योजना की घोषणा हुई है तब से 1800 से 2000 आवेदन आ रहे हैं। इसलिए अब आवेदन जमा करने के लिए लोगों को तीन से चार दिन का समय लग रहा है। जानकारों का कहना है कि यदि सर्वर अच्छे से काम करें तो एक दिन में चार लोकसेवा केंद्रों पर तीन हजार आवेदन जमा हो सकते हैं। प्रदेश भर में शुक्रवार को मूल निवासी और आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए एक लाख 50 हजार 230 आवेदन जमा हुए। इनमें लोकसेवा केंद्रों पर 82 हजार, एमपी आनलाइन पर 15500, सिटीजन पोर्टल के जरिए 9000 और कामन सर्विस सेंटर के जरिए 44 हजार आवेदन आए। इनमें से इसी दिन 90 हजार प्रमाणपत्र बनाकर दिए गए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!