‘भारत में दो साल से अमेरिकी राजदूत की नियुक्ति नहीं होना शर्मनाक’, अमेरिकी सांसद ने सरकार पर उठाए सवाल

अमेरिका की सत्ताधारी डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेटर (सांसद) ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा है कि भारत में दो साल से अमेरिकी राजदूत की अनुपस्थिति शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि अगर एरिक गारसेट्टी के नाम को सीनेट से मंजूरी नहीं मिलती है तो हमें किसी अन्य समान रूप से योग्य व्यक्ति को भारत में राजदूत नियुक्त कर देना चाहिए। बता दें कि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने लॉस एंजेलेस के पूर्व मेयर एरिक गारसेट्टी को भारत में अमेरिका का नया राजदूत नियुक्त किया है। हालांकि अभी गारसेट्टी के नाम को सीनेट से मंजूरी मिलनी बाकी है। 

अमेरिका के सांसद मार्क वार्नर ने कहा है कि ‘यह शर्मनाक है, हम कहते हैं कि यह दुनिया में सबसे अहम और मूल्यवान संबंधों (भारत-अमेरिका संबंध) में से है और इसके बावजूद हम एक राजदूत की नियुक्ति नहीं कर सके हैं।’ बता दें कि हाल ही में अमेरिका के सीनेटर्स का एक दल भारत दौरे पर आया था। मार्क वार्नर भी उस दल में शामिल थे। वार्नर ने कहा कि उनके भारत दौरे पर भारतीयों ने भी अमेरिकी राजदूत की नियुक्ति का मुद्दा उठाया। वार्नर ने कहा कि ‘भारतीय दोस्तों ने कहा कि आप भारत अमेरिका के मजबूत संबंधों की बात करते हैं लेकिन आपके राजदूत यहां लंबे समय से नहीं हैं। अब स्थानीय राजनीति में भी यह मुद्दा उठाया जा रहा है। लेकिन मुझे लगता है कि अब जल्द ही एरिक गारसेट्टी की नियुक्ति हो जाएगी।’

वार्नर ने कहा कि अगर गारसेट्टी की नियुक्ति होती है तो यह बढ़िया होगा लेकिन अगर नहीं हो पाती है तो हमें उनके समान ही योग्य व्यक्ति को तुरंत नियुक्त कर देना चाहिए। अगर हम ऐसा नहीं करेंगे तो यह बेहद शर्मनाक होगा। बता दें कि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एरिक गारसेट्टी को भारत में अमेरिका का नया राजदूत नियुक्ति किया है लेकिन रिपबल्किन पार्टी और कुछ डेमोक्रेटिक सांसदों द्वारा गारसेट्टी के नाम का विरोध किया जा रहा है। दरअसल गारसेट्टी पर आरोप है कि लॉस एंजेलेस का मेयर रहने के दौरान उन्होंने कुछ स्टाफ सदस्यों के साथ छेड़छाड़ की थी। अब आठ मार्च को सीनेट में एरिक गारसेट्टी के नाम पर वोटिंग होगी, जिसके बाद ही तय होगा कि गारसेट्टी भारत में अमेरिका के नए राजदूत होंगे या नहीं। 

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!