मेघालय और नगालैंड में मतदान जारी, 559 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में होगी कैद,चार राज्यों की विधानसभा सीटों पर भी आज उपचुनाव

पूर्वोत्तर के दो राज्यों मेघालय और नगालैंड में आज विधानसभा के लिए मतदान शुरू हो गया है। दोनों ही राज्यों में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं, लेकिन इस बार मेघालय और नगालैंड में 59-59 सीटों पर मतदान हो रहा है। दोनों ही राज्यों में 40 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 559 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। दूसरी तरफ चार राज्यों- तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड की विधानसभा सीटों पर भी आज उपचुनाव उपचुनाव कराए जा रहे हैं।

पश्चिम बंगाल की सागरदिघी विधानसभा सीट पर वोटिंग जारी

सागरदीघी (पश्चिम बंगाल): सागरदिघी विधानसभा सीट के लिए मतदान शुरू हुआ है। गौरतलब है कि चार राज्यों तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड की विधानसभा सीटों पर भी आज उपचुनाव कराए जा रहे हैं।

नगालैंड के प्रमुख चेहरे

  • मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इम्ना अलॉन्ग
  • एनपीएफ अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शूरहोजेली लिजीत्सू
  • नगालैंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. थेरी

नगालैंड में चार महिलाओं सहित 183 उम्मीदवार
दूसरी ओर नगालैंड में भी मतदान होगा। इस राज्य में 13 लाख से अधिक मतदाता चार महिला उम्मीदवार सहित कुल 183 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। यहां कुल 60 सीटें हैं, लेकिन इस बार 59 पर मतदान हो रहे हैं। भाजपा के एक प्रत्याशी जुन्हेबोटो जिले में आकुलुटो सीट से भाजपा प्रत्याशी और निर्वतमान विधायक काजहेटो किन्मी निर्विरोध चुने गए हैं। इस बार नगालैंड में चार महिला सदस्यों सहित कुल 183 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। नगालैंड के पुलिस महानिदेशक रुपिन शर्मा ने कहा कि नगालैंड की सीमाओं को सील कर दिया गया है। सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य सशस्त्र पुलिस बलों की 305 कंपनियों और नगालैंड पुलिस की 15 बटालियनों को भी तैनात किया गया है।

नगालैंड में 13 लाख से अधिक मतदाता करेंगे भाग्य का फैसला
विधानसभा चुनाव के वास्ते जनसभाओं, रोड शो और घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क बंद होने के साथ ही शनिवार शाम को प्रचार खत्म हो गया। राज्य में 13 लाख से अधिक मतदाता हैं और 60 सदस्यीय विधानसभा की 59 सीटों के लिए चार महिलाओं एवं 19 निर्दलीय समेत 184 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। राज्य में 27 फरवरी को सुबह सात बजे से अपराह्न चार बजे तक मतदान होगा।

क्या नगालैंड को मिलेगी पहली महिला विधायक?
नगालैंड राज्य बने करीब 60 वर्ष होने को हैं, लेकिन हैरानी की बात है कि इस राज्य में आज तक महिला विधायक नहीं हैं। इस बार भाजपा ने एक, एनडीपीपी ने दो और कांग्रेस ने एक महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। इस बार सबके मन में एक ही सवाल है कि क्या कोई महिला विधायक बन पाएगी या फिर पांच वर्षों तक और इंतजार करना पड़ेगा।

मेघालय में प्रमुख चेहरे

  • मुख्यमंत्री और एनपीपी अध्यक्ष कोरनाड संगमा
  • तृणमूल कांग्रेस के मुकुल संगमा
  • कांग्रेस अध्यक्ष वींसेंट पाला
  • भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी
  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!