अडानी के बाद दमानी से रुठी मां लक्ष्मी, नेटवर्थ में भी भारी गिरावट 

मुंबई । साल 2023 की शुरुआत गौतम अदानी सहित भारत के कुछ अरबतियों के लिए अच्छी नहीं रही। क्योंकि 2023 में अब तक दुनियाभर के अरबपति लोगों की तुलना में सबसे ज्यादा संपत्ति खोने वालों की लिस्ट भारत के दिग्गज कारोबारी टॉप पर हैं। अदानी के बाद डीमार्ट के फाउंडर राधाकिशन दमानी की नेटवर्थ में भी भारी गिरावट आई है। 
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, दमानी की कुल संपत्ति 16.7 बिलियन है। साल दर साल आधार पर उनकी उनकी संपत्ति में 2.61बिलियन डॉलर की कमी आई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में सबसे धनी लोगों की सूची में दमानी 98वें स्थान पर है। यह इंडेक्स दुनिया के सबसे अमीरलोगों की दैनिक रैंकिंग है। न्यूयॉर्क में हर कारोबारी दिन की समाप्ति पर आंकड़े अपडेट किए जाते हैं। दमानी एवेन्यू सुपरमार्ट्स के मालिक हैं, जिसकी देशभर में डीमार्ट के नाम से रिटेल चैन है। पूरे भारत में डी-मार्ट के 200 से ज्यादा स्टोर हैं। 
मुंबई जन्मे दमानी ने शेयर बाजार में निवेश से करोड़ों रुपये कमाए हैं। राधाकिशन दमानी या आरके दमानी भारत के सबसे सफल निवेशकों में से एक हैं। राधारकिशन दमानी अपनी निवेश फर्म, ब्राइट स्टार इन्वेस्टमेंट्स के माध्यम से अपने पोर्टफोलियो का प्रबंधन भी करते हैं। दमानी को दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला का गुरु भी कहा जाता है। वह 2000 में शेयर बाजार से बाहर निकल गए और नवी मुंबई में उन्होंने 2002 में पहला डी-मार्ट स्टोर खोला था। 

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!