MCD पर आप का कब्जा, मेयर के बाद डिप्टी मेयर का भी जीता चुनाव

सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद हो रहे मेयर चुनाव में उपराज्यपाल द्वारा मनोनीत सदस्य वोट नहीं डाल सकेंगे। ऐसे में आज पूरी उम्मीद है कि मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव सम्पन्न हो ही जाएगा।

जो पार्षद हंगामा करेगा उसे सदन से बाहर कर दिया जाएगा: मेयर

मेयर ने कहा शांति से वोटिंग होने दें, जो पार्षद हंगामा करेगा उसे सदन से बाहर कर दिया जाएगा। मेयर ने कहा कि सुबह मोबाइल नहीं लेकर जाने का फैसला किए जाने से न जाने कितने लोगों की डिग्निटी हर्ट हुई, इसलिए उन्होंने मोबाइल लेकर जाने की अनुमति दी है।

मोबाइल लेकर जाने को लेकर विवाद

भाजपा पार्षदों का आरोप है कि आम आदमी पार्टी के पार्षद वोट देने के बाद बैलेट की फोटो खींच रहे हैं।

स्थाई समिति के छह सदस्यों का चुनाव डेढ घंटे में पूरा होगा

स्थाई समिति के छह सदस्यों का चुनाव डेढ घंटे में पूरा होगा। बैलेट पेपर पर मोहर नहीं लगाई जाएगी, केवल 1, 2, 3 प्रिफरेंस देकर वोटिंग करनी है। मेयर ने कहा कि वोटिंग के दौरान मोबाइल लेकर जाने की अनुमति होगी। वार्ड 1-6 को वोटिंग के लिए बुलाया गया।

भाजपा के पार्षदों ने सदन में हनुमान चालीसा का पाठ किया

सदन में केवल भाजपा के पार्षद बचे हैं, मेयर का चुनाव होते ही आम आदमी पार्टी के पार्षद सदन से चले गए। भाजपा के पार्षदों ने सदन में हनुमान चालीसा का पाठ शुरू किया।

आम आदमी पार्टी मुख्यालय पर मनेगा जीत का जश्न

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कुछ देर में आम आदमी पार्टी मुख्यालय जाएंगे। आम आदमी पार्टी मुख्यालय पर मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव जीत का जश्न मनेगा अरविंद केजरीवाल का पार्टी मुख्यालय में सबोधन होगा।

सदन की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित

डिप्टी मेयर के चुनाव का परिणाम आने के बाद मेयर ने सदन को एक घंटे के लिए स्थगित कर दिया है।

आले मोहम्मद इकबाल बने डिप्टी मेयर

आम आदमी पार्टी के आले मोहम्मद इकबाल डिप्टी मेयर बने। उन्होंने भाजपा के कमल बागड़ी को हराया।

उप महापौर के लिए वोटिंग कंप्लीट

उप महापौर के लिए वोटिंग कंप्लीट हो गई है और काउंटिंग शुरू कर दी गई है।

शैली ओबरॉय को मिले 150 वोट

आप पार्षद शैली ओबरॉय ने मेयर पद का चुनाव जीता। शैली ओबरॉय को 150 और भाजपा की रेखा गुप्ता 116 वोट मिले हैं।

मतगणना जारी, शैली ओबरॉय ने बनाई बढ़त

सदन में मतों की गणना जारी है और आप पार्षद शैली ओबरॉय ने इस बीच एक बार विक्टरी साइन दिखाया जिसके बाद पार्टी के सभी पार्षद सदन में खुशी से शोर मचाने लगे।

मतगणना की प्रक्रिया शुरू

पीठासीन अधिकारी ने निगम सचिव भगवान सिंह और निगम के अन्य अधिकारियों को काउंटिंग के लिए बुलाया, खोले जा रहे बॉक्स।

वोटिंग पूरी, कांग्रेस पार्षदों ने नहीं डाला वोट

मेयर चुनाव की वोटिंग पूरी। इसमें वार्ड 47, 188, 189, 213, 227, 234, 245, 186 के पार्षदों ने वोट नहीं किया। यह सभी कांग्रेस के पार्षद हैं।

वार्ड 246-250 की वोटिंग के बाद शुरू होगी मतगणना

वार्ड 246 से 250 के पार्षदों को वोट देने के लिए बुलाया गया। इसके बाद वोटों की गिनती शुरू होगी।

पीठासीन अधिकारी ने मानी मुकेश गोयल की बात

कुछ देर विचार के बाद पीठासीन अधिकारी ने डिप्टी मेयर का भी चुनाव शुरू कराया। गौरतलब है कि मुकेश गोयल सदन में सबसे वरिष्ठ पार्षद हैं ऐसे में पीठासीन अधिकारी ने उनकी बात मान ली।

आप पार्षद दल के नेता मुकेश गोयल ने मेयर डिप्टी मेयर चुनाव साथ कराने की अपील की

आम आदमी पार्टी के पार्षद दल के नेता मुकेश गोयल ने पीठासीन अधिकारी से अपील की है कि दूसरे बैलट बॉक्स में एक साथ ही डिप्टी मेयर का भी चुनाव करा लिया जाए, इससे समय की बचत होगी, फिलहाल इस पर पीठासीन अधिकारी की अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!