वृद्धों को मिलेगी एक हजार रूपये पेंशन : गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

भोपाल:गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि प्रदेश में अब बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन में एक हजार रूपये की राशि मिलेगी। उन्होंने दतिया में विभिन्न ग्रामों की विकास यात्रा में जनता को सौगातें दीं। उन्होंने कहा है कि विकास यात्रा का जगह-जगह पुष्प-वर्षा कर जनता ने स्वागत किया। गृह मंत्री डॉ. मिश्रा गाँवों में विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन के साथ आमजन से निरंतर संवाद कर शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं से अवगत भी करा रहे हैं।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा सोमवार को ग्राम जखोरिया, नयागाँव, गोविंदपुर, रामसागर, खैरी, मकौनी, राजापुर और खटौला में विकास यात्रा में जनता से रू-ब-रू हुए। उन्होंने यात्रा में सोमवार को एक करोड़ 23 लाख 19 हजार रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और 28 लाख 89 हजार रूपये के विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।

नगर विकास यात्रा में हितग्राहियों को दी आवास की चाबियाँ

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा गत दिवस दतिया के वार्ड क्रमांक-21 और 23 की नगर विकास यात्रा में शामिल हुए। विकास यात्रा में प्रधानमंत्री आवास योजना (नगरीय) के 6 हितग्राही लाभान्वित हुए। डॉ. मिश्रा ने हितग्राहियों को पक्के आवासों की चाबियाँ सौंपी। यात्रा में प्रशांत ढेंगुला, योगेश सक्सेना, अन्य जन-प्रतिनिधि और अधिकारी साथ रहे।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!