काठमांडो। नेपाल में स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे के विकास में मदद के लक्ष्य से भारत ने नेपाल सरकार को 20 किडनी डायलिसिस मशीनें दीं। भारत द्वारा नेपाल को दी जाने वाली ऐसी 200 मशीनों में से पहली खेप के तहत सोमवार को 20 मशीनें दी गईं। नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने भारत सरकार और भारत की जनता की ओर से काठमांडो में एक समारोह के दौरान देश के स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्री पदम गिरि को मशीनें सौंपीं।









