शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 61100 के पार खुला, अडानी ग्रुप के कई शेयर आज भी लुढ़के

नई दिल्ली:शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत के कारण आज सेंसेक्स 61100 के ऊपर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 94 अंकों की तेजी के साथ 61097 के स्तर पर था तो निफ्टी 17 अंक ऊपर 17961 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। अडानी ग्रुप के कुछ स्टॉक्स में तेजी तो अधिकतर में गिरावट देखने को मिल रही है। आज शुरुआती कारोबार में ही अडानी ग्रीन, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी गैस, अडानी पोर्ट और अंबुजा सीमेंट लुढ़क गए। वहीं, अडानी पावर और अडानी विल्मर में तेजी दिख रही थी।

बता दें सेंसेक्स आज 110 अंक चढ़कर 61,112 के स्तर पर खुला था। जबकि, निफ्टी ने 17965 के स्तर से कारोबार की शुरुआत की थी। शुरुआती कारोबार में आयशर मोट्रस, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर और पावरग्रिड निफ्टी टॉप गेनर और सिप्ला, अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स, विप्रो और नेस्ले के शेयर टॉप लूजर की लिस्ट में थे।

कैसी रहेगी इस सप्ताह बाजार की चाल

घरेलू कंपनियों के तीसरी तिमाही के नतीजों का सीजन समाप्त होने के करीब है। ऐसे में इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा काफी हद तक विदेशी संकेतकों पर निर्भर करेगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। विश्लेषकों ने कहा कि डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान की वजह से भी इस सप्ताह बाजार में उतार-चढ़ाव रहेगा। स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, वैश्विक रुख और वायदा एवं विकल्प खंड में निपटान की वजह से इस सप्ताह बाजार में उतार-चढ़ाव रह सकता है। रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष (तकनीकी शोध) अजित मिश्रा ने कहा, सभी प्रमुख घटनाक्रम पीछे छूट चुके हैं। ऐसे में भविष्य के संकेतकों के लिए वैश्विक बाजार विशेषरूप से अमेरिकी बाजार के प्रदर्शन पर सभी की निगाह रहेगी। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और रुपये की चाल से भी बाजार को दिशा मिलेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!