‘राम-सीता’ ने दो साल तक परिवार को नहीं लगने दी थी शादी की भनक, फिर दोबारा लिए सात फेरे

टीवी इंडस्ट्री के क्यूट कपल में से एक गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी आज अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। गुरमीत और देबिना एक दूसरे से काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। गुरमीत से देबिना की पहली मुलाकात साल 2006 में एक टैलेंट हंट कॉन्टेस्ट के दौरान हुई थी। पहली ही मुलाकात में गुरमीत, देबिना पर दिल हार बैठे थे। गुरमीत, देबिना की रूममेट के ब्वॉयफ्रेंड के दोस्त भी थे, जिसकी वजह से वह अक्सर देबिना के घर आते-जाते रहते थे। धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे और दोनों के बीच दोस्ती हो गई।

देबिना और गुरमीत
देबिना और गुरमीत

‘रामायण’ में किया साथ काम
देबिना और गुरमीत ने साल 2008 में टीवी सीरियल ‘रामायण’ में एक साथ काम किया। सेट पर ही दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे और यहीं से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। इस शो में गुरमीत ने राम का रोल प्ले किया था और देबिना सीता के रोल में थीं। देबिना और गुरमीत टीवी के रोमांटिक कपल में से एक माने जाते हैं।विज्ञापन

देबिना और गुरमीत
देबिना और गुरमीत

‘पति-पत्नी और वो’ की सेट पर किया प्रपोज

गुरमीत ने देबिना को बेहद ही खास अंदाज में टीवी सीरियल ‘पति-पत्नी और वो’ की सेट पर शादी के लिए प्रपोज किया था। गुरमीत पर दिल हार बैठीं देबिना उन्हें शादी के लिए मना नहीं कर पाईं और शादी के लिए हामी भर दी। जिसके बाद गुरमीत ने देबिना को डायमंड रिंग पहनाई थी।

देबिना और गुरमीत
देबिना और गुरमीत

मंदिर में रचाई शादी

जिसके बाद गुरमीत और देबिना ने 15 फरवरी साल 2009 में गुपचुप तरीके से मंदिर में शादी रचाई थी। इस शादी में दोनों के बेहद करीबी दोस्त ही मौजूद थे। दोनों ने काफी सीक्रेट अंदाज में शादी की थी। गुरमीत और देबिना ने 2 साल तक अपनी शादी को छुपाए रखा। दोनों ने अपनी शादी की भनक अपने परिवार को भी नहीं लगने दी थी।

देबिना और गुरमीत
देबिना और गुरमीत

अपनी शादी के बाद एक इंटरव्यू में गुरमीत ने अपनी शादी को लेकर कहा था कि उन्होंने देबिना से साल 2009 में शादी कर ली थी। जिसके दो साल बाद दोनों ने फिर से परिवार के सामने पूरे रीति-रिवाज के साथ साल 2011 में शादी की।

देबिना और गुरमीत
देबिना और गुरमीत

दो बच्चों के पैरेंट्स हैं गुरमीत और देबिना

टीवी के स्टार कपल गुरमीत और देबिना दो बच्चों के माता- पिता हैं। शादी के 10 साल बाद देबिना को मां बनने का सुख मिला। दरअसल, देबिना कुछ कॉम्प्लीकेशन्स की वजह से मां नहीं बन पा रही थीं। जिसके बाद काफी इलाज के बाद देबिना मां बनीं। अब गुरमीत और देबिना दो क्यूट बच्चों के पैरेंट्स हैं और कपल अपनी मैरिड लाइफ इंज्वाय कर रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!