भारत में पहली बैटरी से चलने वाली एसी डबल डेकर बस, 80 मिनट में होगी फुल चार्ज

मुंबई: देश की पहली बैटरी से चलने वाली एसी डबल डेकर बस जल्द ही यात्रियों के लिए उपलब्ध हेागी। ये बस रविवार शाम को मुम्बई पहुंची है। पहले चरण में दस बसों को मुम्बई भेजे जानी की योजना है। अगले सप्ताह  से यह बस सेवा शुरु हो सकती है। हैदराबाद की स्विच कम्पनी यह बसें बना रही है। ​इसमें 231 kWh की बैटरी लगी है और बस की एक चार्ज में 250 किमी तक चलने की कैपिसिटी है।

80 मिनट में फुल चार्ज

बस को फिटनेस सर्टिफिकेट भी मिल चुका है। यह सर्टिफिकेट पुणे की ऑटोमोटिव रिसर्च असोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) ने दिया है। अगस्त 2022 में ही यह बस आ चुकी थी। सड़कों पर उतरने से पहले बस को फिटनसे सर्टिफिकेट की आवश्यकता होती है। बताया जा रहा है कि 45 मिनट की चार्जिंग में यह बस कुल 100 किलोमीटर तक चल सकती है। फुल चार्जिंग में 80 मिनट का समय लगता है। एल्युमीनियम बॉडी से बनी बस की कीमत करीबन दो करोड़ रुपये है। बस में 90 यात्री सवार हो सकते हैं। इसकी आपरेशनल क्षमता 180 किमी मानी जा रही है।

डेढ साल में आएंगी 200 एसी डबल डेकर बसें

​दरअसल, स्विच कम्पनी को कुल बसे बनाने में डेढ साल तक का समय लग सकता है। उसे बेस्ट की तरफ से 200 एसी डबल डेकर बसें बनाने का काम मिला है। कुल 200 एसी बसें सड़कों पर उतारने का लक्ष्य है। इससे करीबन 41 प्रतिशत कार्बन फुटप्रिंट कम करने में मदद मिलेगी। हर वर्ष 26 मिलियन लीटर डीजल भी बचेगा। अभी ऐसी 45 डबल डेकर बसे हैं, जो डीजल से चलती हैं। यह पुरानी बसें जून 2023 तक सेवा से बाहर होंगी। इनकी जगह पर इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें चलेंगी।

यह है योजना?

बेस्ट का लक्ष्य कुल सात हजार बसों का है। अभी तक उसके पास सिर्फ 3600 बसे हैं। महिला विशेष बसों की संख्या 136 है, उनकी संख्या 500 तक बढायी जाएगी। सभी बसों को बिना कंडक्टर के चलाया जाएगा। इससे खर्च में कमी आएगी। बेस्ट के बेड़े में अभी ऐसी 200 बसे हैं।

2026 तक सभी बसे होंगी इलेक्ट्रिक

बेस्ट के बेड़े में 2026 तक सभी बसें इलेक्ट्रिक होंगी। उससे ईंधन की खपत काफी कम होगी। अभी प्रति किमी बसों को चलाने का खर्च करीब 150 रुपये आता है। कमाई प्रति किमी 50 रुपये होती है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!