विकास यात्रा का उद्देश्य आम जनता तक सरकारी योजना का लाभ पहुँचाना

भोपाल : आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि विकास यात्रा का मकसद आम जनता तक सरकारी योजना का लाभ पहुँचाना है। राज्य मंत्री  कावरे शनिवार को बालाघाट जिले के परसवाड़ा विकासखण्ड की विकास यात्रा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 2 करोड़ 67 लाख रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया।

राज्य मंत्री कावरे ने कहा कि परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र है। विकास यात्रा के माध्यम से आम जनता को उसकी पात्रता अनुसार सरकारी योजना का लाभ दिलाया जा रहा है। यह यात्रा मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान का भाग-2 है। राज्य मंत्री  कावरे ने बताया कि प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वर्ष 2024 तक सभी को पक्का मकान देने का कार्यक्रम तैयार किया है। उन्होंने बताया कि यदि गाँव में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे के माता-पिता का निधन हो गया है, तो ऐसे अनाथ बच्चों को मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना का लाभ दिलाया जायेगा।

जन-समुदाय को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री  कावरे ने बताया कि लाड़ली बहना योजना का क्रियान्वयन जल्द शुरू किया जायेगा। योजना के माध्यम से पात्र बहनों को एक हजार रूपये प्रतिमाह की सहयोग राशि प्रदान की जायेगी। उन्होंने बताया कि परसवाड़ा क्षेत्र के 31 ग्राम में सिंचाई सुविधा के विस्तार के लिये 170 करोड़ रूपये की योजना तैयार की गई है। राज्य मंत्री ने परसवाड़ा क्षेत्र की सभी 135 ग्राम पंचायतों में रजिस्टर बनाये जाने के निर्देश दिये। राज्य मंत्री ने सरकारी योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले शासकीय सेवकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किये जाने के निर्देश भी दिये।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!