भारत में लॉन्च हुई ट्विटर पेड सब्सक्रिप्शन सर्विस, ब्लू टिक के लिए देने होंगे 900 रुपये प्रतिमाह

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफार्म ट्विटर (Twitter) ने आखिरकार भारत में अपनी प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सर्विस ट्विटर ब्लू को लॉन्च कर दिया है। भारत में ब्लू टिक लेने और प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सर्विस के फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल यूजर्स को 900 रुपये प्रतिमाह चुकाने होंगे। वहीं कंपनी ने 650 रुपये में सबसे कम कीमत वाला प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान जारी किया है। यह प्लान वेब यूजर्स के लिए है। बता दें कि कंपनी ने ट्विटर ब्लू को पिछले साल ही नए रूप में जारी किया था। इसे पहले अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और जापान समेत कुछ देशों में लॉन्च किया गया था।

भारत में Twitter Blue

कंपनी ने अब भारत में भी अपनी प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सर्विस को लॉन्च किया है। भारतीय यूजर्स को भी ट्विटर ब्लू के सभी खास फीचर्स का लाभ मिलेगा। कंपनी के अनुसार, मोबाइल यानी एंड्रॉयड और आईओएस दोनों को ट्विटर ब्लू के लिए हर महीना 900 रुपये और वेब यूजर्स को हर महीना 650 रुपये चुकाने होंगे। बता दें कि कंपनी ने मालिक एलन मस्क ने कंपनी खरीदने के कुछ दिनों बाद ही पेड सब्सक्रिप्शन सर्विस लाने का एलान कर दिया था। इस सर्विस को भारी आलोचनाओं के बाद भी लॉन्च किया गया था।

ट्विटर ब्लू यूजर्स को मिलेंगी ये सुविधाएं

कंपनी के अनुसार, भुगतान करके सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को एडिट ट्वीट बटन, 1080p वीडियो अपलोड, रीडर मोड और ब्लू टिक की सुविधा मिलेगी। बताते चलें कि कंपनी ने अपने पुराने वेरिफिकेशन प्रक्रिया में भी बदलाव किया है। कंपनी के अनुसार, पुराने ब्लू टिक अकाउंट होल्डर्स को अपने ब्लू टिक को बनाए रखने के लिए कुछ महीनों की छूट दी जाएगी। यानी इन्हें भी थोड़े समय बाद अपने अकाउंट पर ब्लू टिक बनाए रखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना ही होगा।

पहले इन शहरों में लॉन्च हुई थी सर्विस

कंपनी ने सबसे पहले संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, यूके, जापान, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया सहित अन्य देशों में पेड सब्सक्रिप्शन सर्विस को शुरू किया था। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर कहा था कि गूगल के एंड्रॉयड यूजर्स और आईओएस यूजर्स ट्विटर ब्लू का मासिक सब्सक्रिप्शन 11 डॉलर (करीब 900 रुपये) में खरीद सकेंगे।

वहीं यूजर्स के लिए सलाना प्लान को भी जारी किया गया है। ट्विटर ने ब्लू सब्सक्रिप्शन की सालाना कीमत 84 डॉलर (लगभग 6,800 रुपये) रखी है। यानी एक साल के लिए भुगतान करने पर डिस्काउंट दिया गया है। इतनी ही कीमत ट्विटर वेब यूजर्स के लिए भी तय की गई।

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!