CM बसवराज बोम्मई बोले- देश की लगभग 50 प्रतिशत अक्षय ऊर्जा उत्पन्न करता है कर्नाटक

बेंगलुरु:देश में नवीन और अक्षय ऊर्जा (Renewable Energy) को बढ़ावा देने के लिए कर्नाटक सरकार ने कमर कस ली है। इसी बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को जानकारी दी कि वर्तमान में कर्नाटक में 15,000 मेगावाट की अक्षय ऊर्जा मौजूद है। उन्होंने आगे कहा कि अगले पांच सालों में इस क्षेत्र को काफी बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए गए ‘भारतीय ऊर्जा सप्ताह -2023’ में हिस्सा लेते हुए उन्होंने कहा कि कर्नाटक, देश की कुल अक्षय ऊर्जा का लगभग 50 प्रतिशत उत्पादन करने के लिए पहले स्थान पर है। सीएम बोम्मई ने आगे कहा कि अब, राज्य पंप भंडारण जैसे विभिन्न प्रकार के अक्षय ऊर्जा के भंडारण पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर राज्य में चल रहा शोध: सीएम बोम्मई
मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा कि ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट’ ने 9 कंपनियों को ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन में 3 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने का अवसर प्रदान किया था, जिसमें से 2 लाख करोड़ रुपये नवीकरणीय ऊर्जा में निवेश करने का अवसर प्रदान किया गया। उन्होंने आगे कहा कि राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों और ईवी परिवहन वाहनों पर लगातार शोध चल रहे हैं। इन शोध का मकसद देश में ईवी की मैन्युफैक्चरिंग के मामले में राज्य को नंबर वन बनना है।

सीएम बोम्मई ने आगे कहा, ‘राज्य इथेनॉल, जैव ईंधन के उत्पादन में पहले स्थान पर है। चूंकि कर्नाटक में कई चीनी कारखाने हैं, एक युवा उद्यमी ‘विजय निरानी’ पूरे देश में बड़े पैमाने पर इथेनॉल का उत्पादन कर रहे हैं। इथेनॉल उत्पादन में राज्य बड़ा योगदान देगा। इसे ‘अधिकतम ईंधन’ और ‘न्यूनतम प्रदूषण’ के नारे के जरिए हासिल किया जाएगा।

‘बेंगलुरु में ‘इंडिया एनर्जी वीक-2023’ (India Energy Week 2023) आयोजित करने के लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को धन्यवाद देते हुए सीएम ने कहा, ‘कोविड महामारी के बाद जीवन की परिभाषा नए लक्ष्यों, उपलब्धियों के साथ बदल गई है।” मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा, ‘पीएम मोदी ऊर्जा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला चुके हैं।

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!