Infosys में हुई छंटनी,600 फ्रेशर्स को नौकरी से निकाला

मुंबई:भारत की दिग्गज आईटी कंपनी इन्फोसिस  ने इंटरनल फ्रेशर असेसमेंट टेस्ट में फेल 600 फ्रेशर को इन्फोसिस ने नौकरी से निकाल दिया है। बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक दो हफ्ते पहले इन्फोसिस के FA टेस्ट में फेल होने के बाद 208 फ्रेशर्स को निकाल दिया गया था। पिछले कुछ महीनों में कुल मिलाकर लगभग 600 फ्रेशर्स को टेस्ट में फेल होने के बाद नौकरी से निकाल दिया गया है। बता दें इस खबर पर अब तक कंपनी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

अगस्त 2022 में इन्फोसिस में शामिल हुए एक फ्रेशर ने बिजनेस टुडे को बताया कि उसने पिछले साल अगस्त में काम करना शुरू किया था। उसे  SAP ABAP स्ट्रीम के लिए ट्रेनिंग दी गई थी। उसकी टीम के 150 में से केवल 60 लोगों ने एफए टेस्ट पास किया था। फेल हुए सभी को 2 हफ्ते पहले टर्मिनेट कर दिया गया। उसने यह भी बताया कि पिछले बैच के 150 फ्रेशर्स में से टेस्ट में फेल होने के बाद लगभग 85 फ्रेशर्स को कंपनी ने टर्मिनेट कर दिया था। बिजनेस टूडे की खबर के मुताबिक कंपनी के एक रिप्रेजेंटेटिव ने कहा कि इंटरनल टेस्ट में फेल होने के बाद कर्मचारियों को हमेशा टर्मिनेट किया गया है।

बता दें माइक्रोसॉफ्ट से लेकर अमेजन और गोल्डमैन सैश तक अमेरिकी कंपनियां हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल चुकी हैं। अभी हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट ने 10000 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया था तो गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने 12000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। टेक कंपनियों पर सबसे अधिक मंदी की मार पड़ने की आशंका है और इसके चलते कंपनियां अपने कर्चारियों से जॉब छीन रही हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!