ट्रेन में मंत्री प्रहलाद पटेल को मिली गंदी चादर, ठेका कंपनी पर 10 हजार जुर्माना

जबलपुर   हजरत निजामुद्दीन से चलकर जबलपुर पहुंची गोंडवाना एक्सप्रेस में चादर और केबिन गंदा मिलने पर ट्रेन में सफर कर रहे केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण और जलशक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल नाराज हो गए। चलती ट्रेन से ही उन्होंने रेलवे के अधिकारियों से शिकायत की। शनिवार सुबह जबलपुर पहुंचने पर उन्होंने रेल अधिकारियों को स्टेशन पर ही फटकारा। मामले में अधिकारियों ने ठेका कंपनी पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

बेडशीट-कंबल गंदा था

दरअसल, पटेल शुक्रवार की शाम को गाड़ी संख्या 12182 में हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से सवार हुए थे। ट्रेन चलने के बाद अटेंडरों ने उन्हें बेडशीट, कंबल, तकिया और तकिया कवर का सेट दिया, लेकिन वह गंदा था, साथ ही केबिन भी साफ नहीं था। यह देख पटेल ने अटेंडर को बुलाया और गंदा लीनेन देने पर आपत्ति जाहिर की। उन्होंने तत्काल उसे बदलने के लिए कहा, जिसके बाद अटेंडर वहां से चला गया, जो काफी देर तक वापस नहीं आया।

ठेका कंपनी पर जुर्माना लगाया

राहुल श्रीवास्तव, सीपीआरओ, पश्चिम मध्य रेल ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल गोंडवाना एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे थे। लीनेन गंदे होने की शिकायत की थी। उन्हें दूसरा लीनेन मुहैया करा दिया गया। ट्रेन के जबलपुर पहुंचने पर अधिकारियों ने उनसे मुलाकात भी की। ठेका कंपनी पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। चेतावनी दी गई है कि यदि भविष्य में ऐसा हुआ, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, कई ट्रेनों को बीच में ही रोका गया, घर छोड़कर भागे लोग 

    मध्य प्रदेश के जबलपुर के भिटोनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन पर खड़े पेट्रोल से भरे दो रेलवे टैंकरों में भीषण…

    जबलपुर आईजी को SC से जमानत खारिज होने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी रोकना पड़ा महंगा, हाईकोर्ट ने तलब कर लगाई फटकार

    जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर आईजी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत याचिका खारिज वाले 3 आरोपियों की गिरफ्तारी रोकना भारी पड़ गया।  इस मामले में हाईकोर्ट ने आईजी को कोर्ट…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!