6 को बेंगलुरु में भारत ऊर्जा सप्ताह का उद्घाटन करेंगे मोदी, कुमतुर में राष्ट्र को समर्पित करेंगे हैलीकाप्टर कारखाना

नई दिल्ली । कर्नाटक के लिए बजट में भद्रा योजना के तहत 5,300 करोड़ रुपए आवंटित करने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य का दौरा करने वाले हैं। प्रधानमंत्री मोदी 6 फरवरी को बेंगलुरु में भारत ऊर्जा सप्ताह 2023 का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी कुमतुर में एचएएल के हेलीकॉप्टर कारखाने को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके अलावा वह अन्य विकास परियोजनाओं की भी आधारशिला रखेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी बेंगलुरु में भारत ऊर्जा सप्ताह (आईईडब्ल्यू) 2023 का उद्घाटन करेंगे। 6 से 8 फरवरी तक आयोजित होने वाले आईईडब्ल्यू का उद्देश्य एनर्जी के पावर हाउस के रूप में भारत की बढ़ती शक्ति को प्रदर्शित करना है। इस कार्यक्रम में दुनिया भर के 30 से अधिक मंत्रियों की मौजूदगी देखी जाएगी। इस आयोजन के दौरान पारंपरिक और गैर-पारंपरिक ऊर्जा उद्योग की चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा की जाएगी।
भारत के ऊर्जा भविष्य की चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा करने के लिए 30,000 से अधिक प्रतिनिधि, 500 वक्ता के साथ ऊर्जा प्रदर्शनी में 1,000 से ज्यादा लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री ग्लोबल ऑयल और गैस सीईओ के साथ एक राउंड टेबल बातचीत में भाग लेंगे। वह ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में कई पहल भी शुरू करेंगे। ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हालिस करने के लिए इथेनॉल ब्लेंड प्रोग्राम सरकार का एक प्रमुख फोकस क्षेत्र रहा है। सरकार के निरंतर प्रयासों के कारण, 2013-14 से इथेनॉल उत्पादन क्षमता में छह गुना वृद्धि देखी गई है। इथेनॉल ब्लेंड प्रोग्राम और जैव ईंधन कार्यक्रम के तहत पिछले आठ सालों के दौरान की गई उपलब्धियों ने न केवल भारत की ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाया है बल्कि इसके परिणामस्वरूप 318 लाख मीट्रिक टन कार्बन डाई ऑक्साइड उत्सर्जन में कमी और लगभग विदेशी मुद्रा की बचत सहित कई अन्य लाभ भी हुए हैं।
कर्नाटक में भी इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। मौजूदा समय में भाजपा सत्ता में काबिज है। बसवराज बोम्मई प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं और उनका कार्यकाल मई 2023 में खत्म होने जा रहा है। इससे पहले राज्य में चुनाव कराए जाने की संभावना है। सूबे में होने वाले चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!