सड़क दुर्घटनाएँ चिंतनीय विषय : एसीएस डॉ. राजौरा

भोपाल :अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इसे रोकने के लिये और अधिक प्रयास किये जायें। डॉ. राजौरा मंत्रालय में मध्यप्रदेश राज्य सड़क सुरक्षा क्रियान्वयन समिति की बैठक में समीक्षा कर रहे थे।

एसीएस डॉ. राजौरा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएँ बहुत चिंतनीय विषय है। बहुत ही दुखद है कि इन दुर्घटनाओं में 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों की सर्वाधिक मृत्यु हो रही है। यह वास्तव में न केवल परिवार के लिये, बल्कि प्रदेश के लिये भी अपूरणीय क्षति है। इस आयु वर्ग के लोग अर्निंग मेम्बर्स होते हैं। वास्तव में यह आयु वर्ग प्रोडक्टिव जनरेशन है।

एसीएस डॉ. राजौरा ने दुर्घटनाओं के चिन्हित किये गये ब्लेक स्पॉट्स को हटाने शॉर्ट टर्म और लांग टर्म की योजनाएँ बना कर क्रियान्वित करने के निर्देश दिये। उन्होंने इनकी समुचित मॉनीटरिंग के लिये जिला, विभाग और एजेंसीवार जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिये। डॉ. राजौरा ने एन्फोर्समेंट एजेंसियों को तत्परता और अधिक सक्रियता से कार्य करने को कहा। उन्होंने विभिन्न मार्गों पर केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार समुचित चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

परिवहन आयुक्त संजय कुमार झा और एडीजी पीटीआरआई जी. जनार्दन ने प्रेजेंटेशन द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिये किये जा रहे उपायों तथा नवाचारों की जानकारी दी। सेक्रेटरी पीडब्ल्यूडी आर.के. मेहरा, डायरेक्टर स्किल डेव्हलपमेंट हरजिंदर सिंह, एडिशनल कमिश्नर नगरीय विकास रुचिका चौहान सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!