केंद्रीय बजट 2023 के दिन घरेलू शेयर बाजार की पॉजिटिव शुरुआत हुई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स में बुधवार को करीब 450 अंकों तक की शुरआती बढ़त दिखी। फिलहाल यह 413 अंकों की बढ़त के साथ 59,963 अंकों पर कारोबार करता दिख रहा है। वहीं निफ्टी 107 अंकों की शुरुआती बढ़त के साथ 17707 अंकों पर कारोबार कर रहा है।
इससे पहले हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने शेयर बाजार में भूचाल मचाकर रख दिया था। दिग्गज कारोबारी व एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अदाणी के शेयरों में भारी गिरावट हुई और तीन दिन में उनकी संपत्ति को 34 अरब डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ।






