ऋषभ पंत की मेडिकल टीम ने दिया ये बड़ा अपडेट

नईदिल्ली:भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक अच्छी खबर सामने आ रही है. कार एक्सीडेंट के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती ऋषभ पंत की इसी हफ्ते छुट्टी हो सकती है. इस बात की जानकारी बीसीसीआई के सीनियर अधिकारी ने दी है.

बता दें कि दिल्ली से अपने घर रूड़की जाते समय 30 दिसंबर के तड़के ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हुआ था. इसके बाद पंत को कई गंभीर चोटें आने के कारण देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. फिर वहां से एयरलिफ्ट कर मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में शिफ्ट किया गया.

इस हफ्ते अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे पंत
बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने इन्साइडस्पोर्ट से कहा, ‘उसकी सेहत में बेहतर सुधार है. मेडिकल टीम की ओर से एक अच्छी खबर आई है. पहली सर्जरी सफल रही है. यही लोग जानना भी चाहते थे. वह इस हफ्ते अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएगा.’

अधिकारी ने कहा, ‘पंत को एक महीने में एक और सर्जरी की जरूरत होगी. इसका फैसला डॉक्टर ही करेंगे कि दूसरी सर्जरी कब होगी. बीसीसीआई की मेडिकल टीम लगातार डॉक्टर और हॉस्पिटल मैनेजमेंट के संपर्क में हैं. हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे.’

इस तरह हुआ था ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट

बता दें कि दिसंबर 2022 में बांग्लादेश दौरे के बाद ऋषभ पंत सीधे क्रिसमस मनाने के लिए दुबई गए थे. यहां उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ क्रिसमस सेलेब्रेट किया था. इसके बाद ऋषभ पंत वापस अपने देश लौटे और दिल्ली से अपनी कार से होम टाउन रूड़की जा रही थे.

इसी दौरान 30 दिसंबर के तड़के ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया. यह दुर्घटना रूड़की के पास गुरुकुल नारसन एरिया में हुई. ऋषभ पंत कार में अकेले थे और खुद ही गाड़ी चला रहे थे. पंत ने बताया कि वह विंड स्क्रीन तोड़कर बाहर आए. इसके बाद कार में भीषण आग लग गई थी.

देहरादून से एयरलिफ्ट कर मुंबई शिफ्ट किया

इस एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत के आनन-फानन में रूड़की के ही सक्षम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद उन्हें देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में रेफर किया गया. यहां भी पंत के चेहरे और बाकी कुछ जगहों पर छोटी सर्जरी हुई थी. मगर इसके बाद बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लिया और एयरलिफ्ट कर ग्रीन कॉरिडोर के जरिए पंत को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में शिफ्ट किया गया.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!