कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में भारी बर्फबारी, रोड व एयर ट्रैफिक ठप बिजली-पानी की आपूर्ति प्रभावित

दिल्ली । ताजा बर्फबारी के कारण कश्मीर हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड में सड़क और हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। देश के बाकी हिस्सों से कश्मीर घाटी का संपर्क टूट गया और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। भारी बर्फबारी के कारण कई हाईवे और दूसरी सड़कों को बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इन पहाड़ी राज्यों में कई इलाकों में बिजली की सप्लाई में भी बाधा आई। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के 10 जिलों और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में एवलांच की चेतावनी जारी की गई है।
सोमवार को कश्मीर और जम्मू के ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी के बाद श्रीनगर से आने-जाने वाली 68 उड़ानें रद्द कर दी गईं  हैं और श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया। चंद्रकोट और बनिहाल के बीच कई जगहों पर पत्थर गिरने और मिट्टी धंसने के कारण हाईवे पर यातायात को बंद करना पड़ा। हिमाचल प्रदेश में भारी हिमपात के कारण 496 सड़कें बंद हो गईं।
मनाली-केलांग सड़क पूरी तरह से बंद हो गई है। शिमला लाहौल और स्पीति और किन्नूर जिलों में लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। इन जगहों पर ज्यादातर सड़कें भारी बर्फ गिरने के कारण बंद हो गईं हैं। साथ ही इससे बिजली की सप्लाई और पानी की सप्लाई पर भी असर पड़ा है।
उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर बर्फ गिरने के बाद गाड़ियों की आवाजाही ठप हो गई। बहरहाल इन दोनों नेशनल हाईवे के कुछ हिस्सों को शाम तक साफ कर दिया गया। इसके साथ ही उत्तराखंड में कम से कम 10 लिंक रोड भी बंद कर दिए गए। उधर हिमाचल प्रदेश में अटल सुरंग के दक्षिण हिस्से पर 90 सेमी बर्फ गिरी जो राज्य में सबसे ज्यादा है। जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने डोडा किश्तवाड़ और पुंछ जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश में भी मनाली-लेह अक्ष धुंडी और ब्यास कुंड क्षेत्र में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!