गौतम अडानी टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट से बाहर, एक महीने में गंवा दिए 36.1 अरब डॉलर

नई दिल्ली :कहां इस साल गौतम अडानी को दुनिया के सबसे बड़े रईस बनने की उम्मीद थी और अब वह टॉप-10 लिस्ट से ही बाहर हो गए। अमेरिकी इनवेस्टमेंट रिसर्च फर्म और शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के स्टॉक्स ऐसे गिरे कि गौतम अडानी को ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में चौथे नंबर से 11वें पर लाकर पटक दिया। इस साल अडानी की संपत्ति 36.1 अरब डॉलर कम होकर 84.21 अरब डॉलर रह गई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में अडानी अब कार्लोस स्लिम से भी पिछड़कर 11वें नंबर पर आ गए हैं। उनके पीछे 12वें स्थान पर अंबानी हैं। इनकी संपत्ति 82.2 अरब डॉलर है। 9वें स्थान पर सर्गी ब्रिन हैं। इनकी संपत्ति 86.4 अरब डॉलर है।

बता दें पिछले साल दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में केवल मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की दौलत बढ़ी थी। अडानी उस साल कमाई में भी नंबर वन रहे। इस साल मुकेश अंबानी ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के टॉप-10 अरबपतियों की बाहर होकर 12वें स्थान पर आ गए हैं।

इस साल दौलत गंवाने के मामले में दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में पहले नंबर पर अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी हैं, जिन्होंने अब तक 36.1 अरब डॉलर गंवाए हैं। इनके बाद रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी हैं। अंबानी इस साल अब तक 4.96 अरब डॉलर गंवा चुके हैं। तीसरे नंबर पर डीमार्ट के राधाकृष्ण दमानी हैं। इन्होंने 2.1 अरब डॉलर गंवाया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!