आज से मौसम में आएगा बड़ा बदलाव, बारिश के आसार बरकरार

मध्यप्रदेश में रविवार को मौसम साफ हुआ है। दिन में धूप निकली थी। हालांकि, शाम होते ही तेज हवाएं चलने लगी थी। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 30 जनवरी को भी तापमानों में विशेष बदलाव की संभावना है। कहीं-कहीं हल्की बारिश की भी संभावना है।

वहीं, 30 जनवरी के बाद पांच फरवरी तक मध्यप्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। इस दौरान मौसम में बड़ा बदलाव आ सकता है। लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। तापमान में खास बदलाव नहीं होने वाला है। इसके साथ ही सोमवार को भी मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है। मौसम विज्ञानियों ने बताया, एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आस-पास के भागों पर बना हुआ है। उत्तर-पश्चिम भारत में अरब सागर से मध्यप्रदेश के भागों में बंगाल की खाड़ी से उच्च नमी की आपूर्ति हो रही है। यह 30 जनवरी तक जारी रहेगी। प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और इसके आस-पास औसत समुद्र तल से 1.5 किमी तक ऊपर बना हुआ है।

ऐसा रहेगा तापमान
इसके प्रभाव में मध्यप्रदेश के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। दो फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। वहीं, 29 जनवरी पश्चिमी मध्यप्रदेश के ग्वालियर में सुबह साढ़े आठ बजे तक सबसे कम 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रेकॉर्ड किया गया है। इसके साथ ही खजुराहो 7.2 का सबसे कम न्यूनतम दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। नर्मदापुरम में 16.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रेकॉर्ड किया गया है।

वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को भी राजधानी भोपाल में ज्यादा परिवर्तन नहीं होने वाला है। दिन का तापमान में 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि कुछ जगहों पर हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!