बड़वानी में हादसा ट्रक ने कई को रौंदा, तीन लोगों की मौत

बड़वानी:  ठीकरी के समीप एबी रोड क्रमांक 3 पर बायपास से कुछ ही दूरी पर अज्ञात वाहन ने छोटा हाथी वाहन क्रमांक एमपी 39 जी 3959 को पीछे से टक्कर मार दी।कुछ लोगों के अनुसार टक्‍कर ट्रक ने मारी।

हादसे में सुनील गोविंद निवासी उपला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर घायल छह लोगों को 108 की सहायता से ठीकरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बड़वानी रेफर किया गया। यहां उपचार के दौरान दो लोगों की मौत हो गई।

घटना गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि की है। मृतक सुनील का ठीकरी में पोस्टमार्टम कर शव स्वजनों को सौंपा है। ठीकरी पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। वाहन में कुल 9 लोग सवार थे। दो लोगों को मामूली चोट आई। बताया जाता है कि वाहन खराब होने की वजह से ये लोग वाहन में धक्‍का लगा रहे थे।

कुछ प्रत्‍यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा इतना भीषण था कि टक्‍कर के बाद मौके पर ही मृत लोगों के शरीर के अवशेष सड़क पर यहां-वहां बिखर गए थे। घटना देर रात हुई। इस वजह से बचाव कार्य में भी लोगों को दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा।

ये हैं मृतक

01.सुनील पिता गोविंद 35 वर्ष निवासी उपला पलसूद

02.विजय पिता शंकर 32 वर्ष निवासी दानोद

03.राजेश पिता बाबूलाल 25 वर्ष रामपुरा पानसेमल

ये हुए घायल

01.आनंद पिता सूरज सिंह उम्र 42 साल निवासी जलगुन

02.जगदीश पिता मुन्ना उम्र 22 साल निवासी रामपुरा पानसेमल

03.कृष्णा पिता जयराम उम्र 20 साल रामपुरा पानसेमल

04.सुरेश पिता मुन्ना उम्र 32 साल निवासी रामपुरा पानसेमल

05.गबरू पिता हरिराम उम्र 50 साल निवासी दानोद पानसेमल

06.पंकज पिता सुरेश उम्र 25 साल निवासी रामपुरा पानसेमल

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!