अयोध्या के दीपोत्सव से लेकर भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप तक, तस्वीरों में खूबसूरत झांकियां

आज पूरा भारत 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर परेड, एयर शो और झांकियों को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी। इस बार की परेड भी बेहद खास अंदाज में हुई। परेड में कुल 23 झांकियां देखने को मिलीं। सभी झांकियों की थीम भी अलग-अलग थी। इनमें 17 झांकियां देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की जबकि छह अलग केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की थीं। हिमाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान और दिल्ली की झांकी अबकी बार परेड में नहीं थी।
उत्तराखंड की झांकी
1. बेहद खास यूपी की झांकी
कर्तव्य पथ पर निकलने वाली इन झांकियों में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की खूबसूरत झांकी भी देखने को मिली। इस बार झांकी की थीम अयोध्या का भव्य दीपोत्सव था। पिछले तीन साल में यह दूसरा मौका है जब यूपी की थीम रामनगरी अयोध्या पर आधारित रही। इसे देख हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा कर्तव्यपथ गूंज उठा।
उत्तराखंड की झांकी                                                                  उत्तराखंड की झांकी
2. मानसखंड की थीम पर उत्तराखंड ने दिखाई झांकी
उत्तराखंड ने भी गणतंत्र दिवस की परेड के लिए खूबसूरत झांकी तैयार की थी। उत्तराखंड की झांकी की थीम मानसखंड रखी गई थी। तीन भागों में बंटी इस झांकी का हर हिस्सा उत्तराखंड की विरासत को दर्शाता है। झांकी में दुनियाभर में मशहूर कॉर्बेट नेशनल पार्क में घूमते हुए बारहसिंघा और विभिन्न पक्षियों को दिखाया गया है।
गुजरात की झांकी                                                          गुजरात की झांकी
3. गुजरात की झांकी में पीएम मोदी के भाई
गणतंत्र दिवस की परेड में हर किसी की नजर गुजरात की झांकी पर रही। ऐसा इसलिए भी क्योंकि इस झांकी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी ने लीड किया। पंकज मोदी ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि गुजरात एक ऐसा राज्य है जो देश और दुनिया को एक नई दिशा देता है। इस बार की झांकी में भी नई दिशा और प्रेरणा देने का प्रयास है। गुजरात में एक मोटेरा गांव है जहां सौर ऊर्जा से 24 घंटे बिजली पैदा होती है।
जम्मू कश्मीर की झांकी
4. नए कश्मीर की झलक देख हर कोई दंग 
जम्मू-कश्मीर की झांकी ने भी सबका दिल जीत लिया। जम्मू कश्मीर की थीम तीर्थयात्रियों और पर्यटन क्षमता की पृष्ठभूमि में नया जम्मू कश्मीर रहा। झांकी में एक जंगल को दिखाया गया है जिसमें तेंदुआ, कश्मीरी बारहसिंघा और तीतर हैं, जबकि बीच के हिस्से में ट्यूलिप गार्डन और लैवेंडर की खेती और उस पर काम कर रही महिलाओं को दिखाया गया है। झांकी के बीच के हिस्से में मिट्टी के घरों को दिखाया गया है, जो कि पर्यटकों को मौसम के अनुकूल रहने के लिए प्रचारित किया गया है। नए कश्मीर के नए रंग को देख हर कोई दंग हो गया।
  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!